Bigg Boss 14 के लिए जेनिफर विगेंट ने किया इनकार, कविता भाभी है तैयार |

बिग बॉस 14 को लेकर फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है। प्रोमो इन दिनों दिखाए जा रहे हैं और शो मे कौन से प्रतियोगी आएंगे यह जानने के लिए लोगों मे काफी उत्सुकता है।

खबरों की माने तो TV एक्टर शिविन नारंग ने तो हां कह दी है और वे बिग बॉस 2020 में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों से बात की जा रही है।

खबरों के अनुसार इनमें से एक हैं जेनिफर विगेंट। जेनिफर छोटे परदे की बड़ी कलाकार हैं। अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से उन्होंने लोगों को दीवाना बना रखा है।

पोस्ट देखे:-
(सौजन्य: Instagram)

जेनिफर को बिग बॉस 14 शो का ऑफर दिया गया है। इसके लिए उन्हें तीन करोड़ रुपये की भारी-भरकम बजट भी ऑफर की गई, लेकिन इसके बावजूद जेनिफर ने इस ऑफर को ठुकरा दिया।
आखिर क्यों?

खबरों की माने तो इस शो को लेकर जेनिफर कम्फर्टेबल नहीं हैं। जेनिफर का मानना है कि शो की शुरुआत में सभी आपस में मिल-जुल कर रहते हैं, लेकिन बाद में एक-दूसरे की पर्सनल लाइफ को लेकर हमले करते हैं। यही बात जेनिफर को बुरी लगती है। शायद इसीलिए जेनिफर ने इस शो को ठुकरा दिया है। जेनिफर के लाइफ की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी करन सिंह ग्रोवर के साथ थी, शादी के दो साल बाद दोनों का अलग हो गए, वजह क्या थी यह बात मिडिया के सामने दोनों ने कभी नहीं आने दिया। जेनिफर ने 2012 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी, लेकिन 2014 में दोनों अलग हो गए।

वही वेब सीरिज़ ‘कविता भाभी’ से लो‍कप्रिय हुई एक्ट्रेस कविता राधेश्याम के बारे में खबर है कि कविता बिग बॉस 14 में नजर आ सकती है।

खबरों के अनुसार कविता से बात की जा रही है जिनकी लोकप्रियता वेबसीरिज कविता भाभी से बहुत बढ़ गई है। शो के मेकर्स ग्लैमर का तड़का शो में लगाना चाहते हैं और इसके लिए उन्हें कविता सही उम्मीदवार लग रही हैं।

पोस्ट देखे:-

इसके पहले सनी लियोनी, राखी सावंत, शर्लिन चोपड़ा, कश्मीरा शाह जैसी हॉट बाॅलीवुड और टीवी स्टार्स Bigg Boss शो में ग्लैमर बढ़ाने के लिए नजर आ चुकी हैं।

Share Now

Related posts

Leave a Comment