माही के रिटायर होने पर फैंस को याद आए ‘रील’ और ‘रीयल’ धोनी, वायरल हुई वीडियो और तस्वीरें देखें |

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके सबको हैरान कर दिया।
इस ऐलान के बाद फैंस ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को एक बार फिर याद किया। सुशांत ने बड़े पर्दे पर महेन्द्र सिंह धोनी की भूमिका निभाई थी। ‘धोनी’ फिल्म में माही के शुरुआती संघर्ष से लेकर उनके स्टार क्रिकेटर बनने की दास्तान को बखूबी दिखाया था, अब इस फिल्म की क्लिप और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी की एक तस्वीर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि “रील लाइफ और रियल लाइफ… दोनों ही याद रहेंगे #धोनी”।

वहीं एक अन्य यूजर ने शेयर किया, “थैंक यू माही #MSDhoni”।

बाॅलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी धोनी के संन्यास की खबर पर अपनी Insta story पर धोनी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा “Captain Forever” इसके साथ ही बिपाशा ने एक दिल और हाथ जोड़ते हुए इमोजी भी बनाए थे।

एक यूजर ने लिखा है कि” तुम्हारा किरदार निभाने वाला क्या गया, तुमने तो किरदार ही छोड़ दिया”।

महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने Instagram अकाउंट पर एक विडियो शेयर करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का संकेत दिया था और कैप्शन में लिखा है कि ”प्यार और समर्थन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद”

Share Now

Related posts

Leave a Comment