कांग्रेेस नेता राजीव त्यागी का हार्ट फेल, निधन से कुछ लम्हों पहले एक डिबेट शो में आ रहे थे लाइव |

कांग्रेस नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का आकस्मिक निधन हो गया है। राजीव त्यागी टीवी प्राइम टाइम डिबेट का एक लोकप्रिय चेहरा थे। त्यागी का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण बुधवार को हो गया। देर शाम अचानक तबियत बिगड़ने के बाद राजीव त्यागी को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां उनका हार्ट फेल होने से निधन हो गया।

ग़ौरतलब हो कि निधन से महज़ घंटे भर पहले बुधवार शाम को ही ‘आज तक’ समाचार चैनल पर राजीव त्यागी एक डिबेट शो “दंगल” में लाइव थे। और इसी शो के चंद घंटों बाद राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन की खबर आने से सभी दुखी हैं।

कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट किया कि राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख हुआ है।

त्यागी को टेलीविज़न की बहसों debates में उन्हें एक अच्छे वक्ता के रूप में जाना जाता है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया कि कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन एक व्यक्तिगत क्षति है। वाड्रा ने कहा कि त्यागी एक “वैचारिक रूप से प्रेरित व्यक्ति” थे और उन्होंने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Share Now

Related posts

Leave a Comment