संजय राउत के इन संगीन आरोपों पर आगबबूला हुआ राजपूत परिवार, कर सकते हैं मानहानि का केस।

शिवसेना नेता संजय राउत ने मुखपत्र सामना के जरिए सुशांत सिंह राजपूत केस में कई दावे किए हैं। मुखपत्र सामना के आर्टिकल में संजय राउत ने कहा कि “सुशांत का अपने पिताके साथ भावनात्मक संबंध नहीं बचा था। सुशांत, पिता की दूसरी शादी से आहत थे। उन्हें यह शादी स्वीकार्य नहीं थी”।  संजय राउत के इस बयान के बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक ट्वीट किया है।

श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई सुशांत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। संजय राउत के बयान से श्वेता आहत हो गई हैं। श्वेता ने बिना किसा का नाम लिए अपने पिता केके सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि “मेरे पिता हमारी ताकत और हमारा गौरव हैं”।

श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई सुशांत और पिता के के सिंह की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा है कि ”हमारे पिताजी, वो शख्स जिनसे हमने सीखा कि योद्धा कैसे बनते हैं। सभी बाधाओं के खिलाफ अनंत काल तक सकारात्मक कैसे रहें। वह हमारी ताकत, हमारा गौरव हैं”।
पोस्ट देखे:-
(सौजन्य: Twitter)

संजय राउत के इस बयान पर सुशांत के चचेरे भाई नीरज ने भी पलटवार किया है। खबरों की माने तो सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई भाजपा विधायक नीरज, शिवसेना के नेता संजय राउत पर मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। नीरज का कहना है कि “पारिवारिक मामले में इस तरह का शर्मनाक आरोप लगाना निंदनीय है। इसको लेकर हम मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे”।
सुशांत के भाई नीरज का कहना है की” संजय राउत ने सुशांत के पिता की दो शादियों की बात कही थी जो सरासर गलत है”।

मुखपत्र सामना के आर्टिकल में संजय राउत ने कहा कि “सुशांत के पिता को गुमराह किया गया है जिसकी वजह से उन्होंने मुंबई में हुई घटना के लिए बिहार में FIR दर्ज करवा दी है। संजय राउत इस बात पर भी जोर दे रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी और कई लोग बिना किसी सबूत के इस आत्महत्या को मर्डर बता रहे हैं।

इसके अलावा संजय राउत ने सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को भी मामले में घसीट लिया है।

संजय राउत ने आगे आर्टिकल मे लिखा है कि ‘सुशांत की जिंदगी में दो लड़कियां आई थीं, अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती। अंकिता ने तो सुशांत को छोड़ दिया था, लेकिन जिस रिया पर अभी आरोप लगा रहे हैं, वो सुशांत के साथ थीं। ऐसे में इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि अंकिता ने सुशांत को क्यों छोड़ा था। ये जानकारी भी पब्लिक डोमेन में होनी चाहिए”।

संजय राउत ने बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे पर भी निशाना साधा है। शिवसेना नेता संजय राउत लिखते हैं कि “गुप्तेश्वर पांडे बीजेपी के आदमी हैं और उनपर 2009 में कई चार्ज लगे थे”।

संजय राउत की नजरों में सुशांत आत्महत्या केस का राजनीतिकरण किया जा रहा है। संजय राउत ने मुंबई पुलिस को विश्व की सर्वश्रेष्ठ जांच एजेंसी बताते हुए कहा कि “अगर मुंबई पुलिस मामले की जांच करती तो आसमान नहीं टूटता। मुंबई पुलिस ने शीना बोरा हत्याकांड की जांच की, जिसमें कुछ बड़े नाम शामिल थे। सभी को जेल भेजा गया। मुंबई पुलिस ने मुंबई हमले की जांच की और अजमल कसाब को फांसी मिली। इस मामले में केंद्र का हस्तक्षेप मुंबई पुलिस का अपमान है। सीबीआई एक केंद्रीय एजेंसी हो सकती है लेकिन यह स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं है”।

Share Now

Related posts

Leave a Comment