प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर आया नया मेहमान | जाने कौन है ये नया मेहमान |

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लाइफ में अब एक नए मेहमान की एंट्री हो गई है तो अब प्रियंका और निक पहले से कुछ ज्यादा बिजी रहने वाले हैं। यह नया मेहमान कोई और नहीं बल्कि उनका नया रेस्क्यू डॉग “पांडा” है।

प्रियंका ने अपने रेस्क्यू डॉग का नाम ‘पांडा’ रखा है और प्रियंका और निक ने Instagram पर इसकी पहली फोटो शेयर करते हुए इस बात की खबर दी है।

इस तस्वीर में प्रियंका और निक अपने डॉग्स के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में प्रियंका ने अपने नए मेहमान के बारे में बहुत कुछ लिखा है।

पोस्ट देखे:-
( सौजन्य:- Instagram)

प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है कि “हमारी नई फैमिली फोटो, “पांडा” हमने इस छुटकू को (जो ज्यादा दिनों तक छुटकू नहीं रहेगा) कुछ हफ्ते पहले गोद लिया था। हमें ठीक से नहीं पता लेकिन लगता है कि ये हस्की और ऑस्ट्रलियन शेपर्ड का मिक्स है। इसकी आंखे तो देखो और कान भी”।

प्रियंका और निक के पास पहले ही दो डॉग “जीनो” और “डायना” है। अब उन्होंने ‘पांडा’ को अडॉप्ट कर लिया है, तो इस परिवार में अब तीन डॉग हो चुके हैं।

लेकिन यहाँ प्रियंका और निक की तारीफ इसलिए भी हो रही हैं क्योंकि इस बार प्रियंका और निक ने “हॉलीवुड हस्कीज” संस्था से ‘पांडा’ को अडॉप्ट किया है, उनकी पोस्ट में यह संस्था टैग है। यह संस्था हस्की और मिक्स ब्रीद के हस्की डॉग्स को बचाने का काम करती है।

Share Now

Related posts

Leave a Comment