08 अगस्त की प्रमुख घटनाएं | जानें इस दिन इतिहास में घटित हुई सारी घटनाएं | सामान्य ज्ञान |

08 अगस्त की प्रमुख घटनाएं | जानें इस दिन इतिहास में घटित हुई सारी घटनाएं | सामान्य ज्ञान |


🎯 फ्रांस ने 1549 में इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की
🎯डेनमार्क और स्वीडन में 1700 को शांति संधि पर हस्ताक्षर किए
🎯जेनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना 1864 में हुई
🎯ए. टी. मार्शल ने 1899 में रेफ्रीजरेटर का पेटेंट करवाया
🎯बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शुरुआत 1900 में हुई
🎯 रावलपिंडी संधि के तहत ब्रिटेन ने 1919 में अफगानिस्तान की आजादी को मान्यता दी
🎯भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 1942 में बम्बई (अब मुंबई) सत्र में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ पारित किया
🎯 अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रुमैन ने 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किए
🎯 द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ ने 1945 मे जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की
🎯पाकिस्तान ने 1947 में अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी
🎯 दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक 1967 में आयोजित की गई
🎯 अफगानिस्तान में नौ साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी 1988 में शुरू हुई
🎯संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 1991 में उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्याता को मंजूरी दी
🎯चीन और ताईवान के जनप्रतिनिधियों ने 1994 को सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए
🎯ताइवान आज़ाद होने के लिए 2002 में जनमत संग्रह योजना से पीछे हटा
🎯15 छोटे देशों ने 2003 में संयुक्त राष्ट्र संघ में ताइवान की सदस्यता का समर्थन किया
🎯2004 में जापान ने चीन को पराजित करके एशिया कप फ़ुटबाल जीता
🎯 एक्सनाना गुसमाओ पूर्वी तिमोर के प्रधानमंत्री 2007 में बने
🎯तिब्बत के गंसू प्रांत में 2010 को भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से 100 लोगों की मृत्यु हो गई तथा लगभग 2000 लोग लापता हो गए
🎯तेजस्विनी सावंत 2010 को म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता के 50 मीटर की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं
🎯 पाकिस्तान के क्वेटा में 2013 को आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गए

8 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1904 त्रिभुवन नारायण सिंह – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
1908 सिद्धेश्वरी देवी – शास्त्रीय संगीत गायिका
1915 भीष्म साहनी – लेखक
1921 वुलिमिरि रामालिंगस्वामी – चिकित्सा वैज्ञानिक
1940 दिलीप सरदेसाई – क्रिकेटर
1948 कपिल सिब्बल – राजनीतिज्ञ
1949 प्रसन्न आचार्य – लोकसभा सदस्य
1952 सुधाकर राव – क्रिकेटर
1968 अबेय कुरुविला – क्रिकेटर
1994 मीराबाई चानू – वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी

8 अगस्त को हुए निधन

2000 एस. निजलिंगप्पा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष

Share Now

Related posts

Leave a Comment