शेखर सुमन ने ट्रवीट कर कहा “रिया को बली का बकरा बनाया जा रहा है”|

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मामला अब एक ऐसी पहली बन गया जिसे सुलझाने के लिए मुंबई पुलिस भी जाँच कर रही है, बिहार पुलिस भी जांच में लगी है और नेता भी लगातार बयान दे रहे हैं।

दिवंगत सुशांत के पिता ने बिहार पुलिस में रिया के खिलाफ FIR दर्ज कर रिया को सुशांत को इस तरह के कठोर कदम उठाने के पीछे जिम्मेदार ठहराया है। अपनी FIR में सुशांत के पिता के के सिंह ने रिया पर चोरी, धोखाधड़ी, साजिश रचने, शोषण करने और सुशांत को परिवार से दूर रखने का आरोप लगाया। तब से रिया लोगों की नज़रों से गायब है।

खबरों की माने तो रिया FIR दर्ज होने के कुछ दिनों बाद अपने परिवार के साथ घर छोड़ दिया है। रिया जिस बिल्डिंग में रहती है, उसके सुपरवाइजर के अनुसार रिया ने अपने परिवार के साथ लगभग तीन दिन पहले बड़े, पैक सूटकेस के साथ घर छोड़ दिया है।
सुपरवाइजर ने कहा कि “एक नीले रंग की कार में पूरा चक्रवर्ती परिवार रात के दौरान अपने घर से निकल गया और उनके साथ बड़ा सूटकेस भी था”।

शेखर सुमन ने एक नया ट्वीट कर बड़ा बयान दे दिया है। शेखर को लग रहा है कि सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती को बली का बकरा बनाया जा रहा है।

शेखर ने ट्रवीटर पर ट्रवीट करते हुए लिखा है कि “रिया तो दोषी हैं, लेकिन जो असल मास्टरमाइंड हैं उन्हें रिया के बहाने छिपाया जा रहा है। सुशांत केस में जानबूझकर नरेटिव बदलने की कोशिश की जा रही है। रिया को तो बली का बकरा बनाया जा रहा है. वो दो दोषी हैं, लेकिन असल दोषी जिनकी बड़े लोगों से जान-पहचान है, वे अभी भी फरार हैं। सभी को क्रॉस एग्जामिन किया जाना चाहिए और गिरफ्तारी होनी चाहिए”।

पोस्ट देखे:-

शेखर सुमन ने भी लगातार सुशांत मामले में सीबीआई जांच की मांग करते आ रहे हैं। शेखर ने सुशांत को न्याय दिलवाने के लिए मुंबई से पटना तक का सफर भी तय किया था।

इससे पहले शेखर सुमन ने एक और ट्वीट कर भगवान भोलेनाथ से सुशांत को न्याय दिलवाने की गुहार लगाई थी। शेखर ने आरती का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि “महादेव अब तुम ही कुछ करो। कोई चमत्कार दिखाओ, सुशांत तुम्हारा भक्त था। अपना तीसरा नेत्र खोले प्रभु और जो भी इस अपराध के पीछे है उनका सर्वनाश करो। हर हर महादेव”।

पोस्ट देखे:-

Share Now

Related posts

Leave a Comment