सुशांत के बॉडीगार्ड ने उजागर किये कुछ राज, कहा “जितने पुराने स्टाफ थे सबको बदल दिया गया था”

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के डेढ महीने बीत जाने के बाद जब से सुशांत के पिता के के सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई है सुशांत आत्महत्या मामले में तमाम बातें सामने आ रही हैं।
इस पूरे मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लग रहे हैं। सुशांत के पिता द्वारा दर्ज कराई FIR के बाद रिया फंसती नजर आ रही हैं। इस बीच सुशांत के बॉडीगार्ड ने भी कई खुलासे किए हैं।

एक चैनल से बातचीत में बॉडीगार्ड ने कहा कि “सुशांत एक स्पोर्ट्स पर्सन, ज़िंदादिल, अच्छे और बहुत बहादुर इंसान थे, वो कभी आत्महत्या नहीं कर सकते”।

रिया चक्रवर्ती के बारे में बताते हुए बॉडीगार्ड ने कहा कि “सुशांत सिंह राजपूत के घर अक्सर पार्टियां होती थीं। जिनमें वो शामिल नहीं होते थे। घर के बहुत सारे फिजूलखर्चे थे। जिनसे सुशांत का कोई वास्ता नहीं था। वो अक्सर बीमार रहते थे। वो अपने कमरे में सोते रहते थे जबकि उनके घर की छत पर पार्टियां चलती थीं। पार्टियों में रिया चक्रवर्ती, उनके पिता, उनकी मां, भाई और दोस्त होते थे”।

बॉडीगार्ड ने रिया चक्रवर्ती पर लगे आरोपों पर कहा कि “मामले की जांच होनी चाहिए और सुशांत सिंह राजपूत को न्याय मिलना चाहिए”।

बॉडीगार्ड ने बताया कि “रिया से मिलने के बाद सुशांत के व्यवहार में काफी बदलाव आया था। उनके जितने स्टाफ थे सबको बदल दिया गया था। केवल मैं ही अकेला पुराना स्टाफ था जो बचा था”।

बॉडीगार्ड ने कहा कि ‘सुशांत के घर पर केवल रिया चक्रवर्ती के परिवार वालों का ही आना जाना होता था। सुशांत के घरवाले कभी नहीं आते थे। पैसे का हिसाब किताब रिया चक्रवर्ती ही करती थीं। ऐसे में घर के जितने भी खर्चे होते थे सब सुशांत के पैसे पर ही होते थे। सुशांत के अपने खर्चे बहुत कम थे लेकिन अगर 15 करोड़ एक साल में खर्च हो गए तो उसकी जांच होनी चाहिए”।

सुशांत को दवा के ओवरडोज देने के सवाल पर बॉडीगार्ड ने कहा कि “हम लोग जब भी उनसे मिलना चाहते थे तो हमें बताया जाता था कि सर सो रहे हैं। पहले तो सब ठीक था लेकिन यूरोप टूर के बाद से उनकी तबीयत खराब होनी शुरू हुई। उसके बाद से वो अक्सर बीमार रहने लगे थे”।

विडियो देखें:-

Share Now

Related posts

Leave a Comment