आज (26/07/2020) का पंचांग और राशिफल |

दिनांक (26/07/2020), कुंडली के आधार पर जानें कैसे होगा आज आपका दिन ?


ज्योतिष शास्त्र की 12 राशियां :  (मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces)).

आज का पंचांग और राशिफल


आज का पञ्चाङ्ग
रविवार, 26 जुलाई 2020

सूर्योदय: 🌄 ०५:४१
सूर्यास्त: 🌅 ०७:१७
चन्द्रोदय: 🌝 ११:१३
चन्द्रास्त: 🌜२३:२१
अयन 🌕 उत्तरायणे (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७७ (प्रमादी)
मास 👉 श्रावण
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि: 👉 षष्ठी (०९:३२ तक)
नक्षत्र: 👉 हस्त (१२:३७ तक)
योग: 👉 सिद्ध (२३:४४ तक)
प्रथम करण: 👉 तैतिल (०९:३२ तक)
द्वितीय करण: 👉 गर (२०:१९ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कर्क
चंद्र 🌟 तुला (२३:४८ से)
मंगल 🌟 मीन (उदित, पूर्व)
बुध 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 धनु (अस्त, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 वृष (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मिथुन
केतु 🌟 धनु
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त: 👉 ११:५६ से १२:५०
अमृत काल: 👉 ०७:०३ से ०८:३२,
२९:०५ से ३०:३५
होमाहुति: 👉 बुध (१२:३७ तक)
अग्निवास: 👉 पृथ्वी (०९:३२ तक)
दिशा शूल: 👉 पश्चिम
नक्षत्र शूल: 👉 ❌❌❌
चन्द्र वास: 👉 दक्षिण (पश्चिम २३:४९ से)
दुर्मुहूर्त: 👉 १७:२२ से १८:१६
राहुकाल: 👉 १७:२८ से १९:१०
राहु काल वास: 👉 उत्तर
यमगण्ड: 👉 १२:२३ से १४:०५
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
दक्षिण-पश्चिम (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
सर्वार्थसिद्धि+अमृतसिद्धि योग ०६:०४ से १२:३६ तक, वर्णषष्ठी, विवाहादि मुहूर्त (हिमाचल-पंजाब) दिवा लग्न ८ (शुक्र दान), रात्रि लग्न ११ (शनि दान) २२:०५ से मृत्यु बाण परिहार, भगवान शिव प्रतिष्ठा मुहूर्त लग्न ५ में आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १२:३७ तक जन्मे शिशुओ का नाम
हस्त नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ण, ठ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशु का नाम चित्रा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (पे, पो, रा) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त:
०५:३६ – ०७:१३ कर्क
०७:१३ – ०९:३२ सिंह
०९:३२ – ११:५० कन्या
११:५० – १४:११ तुला
१४:११ – १६:३० वृश्चिक
१६:३० – १८:३४ धनु
१८:३४ – २०:१५ मकर
२०:१५ – २१:४१ कुम्भ
२१:४१ – २३:०४ मीन
२३:०४ – २४:३८ मेष
२४:३८ – २६:३३ वृषभ
२६:३३ – २८:४८ मिथुन
२८:४८ – २९:३७ कर्क
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त:
०५:३६ – ०७:१३ चोर पञ्चक
०७:१३ – ०९:३२ शुभ मुहूर्त
०९:३२ – ०९:३२ रोग पञ्चक
०९:३२ – ११:५० शुभ मुहूर्त
११:५० – १२:३७ मृत्यु पञ्चक
१२:३७ – १४:११ अग्नि पञ्चक
१४:११ – १६:३० शुभ मुहूर्त
१६:३० – १८:३४ रज पञ्चक
१८:३४ – २०:१५ शुभ मुहूर्त
२०:१५ – २१:४१ चोर पञ्चक
२१:४१ – २३:०४ शुभ मुहूर्त
२३:०४ – २४:३८ शुभ मुहूर्त
२४:३८ – २६:३३ चोर पञ्चक
२६:३३ – २८:४८ शुभ मुहूर्त
२८:४८ – २९:३७ रोग पञ्चक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपके लिए आज का दिन भी लाभदायक रहेगा। दिन के आरंभ में अवश्य थोड़ी सुस्ती रहेगी इसके बाद का समय व्यस्त रहेगा। कार्य क्षेत्र के साथ ही आज अन्य काम भी आने से थोड़ी असुविधा होगी परन्तु तालमेल बैठा ही लेंगे। नौकरी वाले लोगो को अधिकारी वर्ग के गंभीर रहने से थोड़ी परेशानी तो होगी लेकिन इसका परिणाम बाद में लाभदायक रहेगा सही समय पर कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसायी वर्ग आज ले देकर काम चलाने की नीति अपनाएंगे खर्च करने पर ही लाभ की स्थिति बन सकेगी। महिलाये भी आज भविष्य के लिए संचय कर सकेंगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप अपनी बौद्धिक क्षमता का उचित उपयोग करेंगे। उच्च निर्णय क्षमता से जहां संभावना नही होगी वहां से भी लाभ उठा सकेंगे। स्वार्थ सिद्धि की भावना भी आज कुछ ज्यादा ही रहेगी इससे आप अपना काम निकालने में तो सफल होंगे लेकिन व्यवहारिक सम्बन्धो में कमी आएगी। आज धन लाभ के लिए युक्तियों का सहारा लेकर ही सफलता मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपकी प्रशंसा तो करेंगे लेकिन सहायता करने से कतराएंगे। गृहस्थी के कार्यो में कंजूसी अथवा टालमटोल करने पर बहस हो सकती है। महिलाये आज कुछ ना कुछ कमी का अनुभव करेंगी फिर भी सीमित साधनों से प्रसन्न रहने में सफल होंगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप को प्रत्येक कार्य मे सहयोग की कमी नही रहेगी लेकिन फिर भी गलत मार्गदर्शन के कारण कार्य हानि अथवा विलम्ब हो सकता है। नौकरी पेशा एवं व्यवसायी दोनो ही अपनी तरफ से बेहतर करने का प्रयास करेंगे परन्तु लाभ पाने के लिए आज केवल अपने दिमाग से कार्य करें निश्चित सफल होंगे। आर्थिक लाभ देर-अबेर अवश्य होगा। आज आप सुख-सुविधा एवं मनोरंजन के लिए भी अनावश्यक खर्च करेंगे। महिलाये भी आज अपने कार्य से संतुष्ट रहेंगी बीच मे किसी के टोकने से गुस्सा भी होंगी फिर भी परिवार के लिए हर प्रकार से सहयोगी ही रहेंगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन बीते दिनों की अपेक्षा सुख शांति दायक रहेगा। आज आप नए कार्य करने के लिये प्रेरित होंगे महिलाये एवं बुजुर्ग आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे। नौकरी वालो से आज कार्यो को शीघ्रता से निपटाने के चक्कर में गलती हो सकती है। व्यवसायी वर्ग मध्यान तक थोड़ी दुविधा में रहेंगे लेकिन इसके बाद किसी का सहयोग मिलने से कार्यो को आगे बढ़ा पाएंगे। व्यवसाय में आज जोखिम ना लें निवेश देखभाल कर ही करें हानि हो सकती है। महिलाये धार्मिक भावनाओं से परिपूर्ण रहेंगी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। घर मे शांति स्थापित होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। आप आवश्यकता रहने पर भी आर्थिक मामलों को ज्यादा महत्त्व नही देंगे। सहज रूप से जितना मिल जाएगा उसी में संतोष कर लेंगे। मध्यान तक आलस्य अधिक रहने के कारण कार्यो में सुस्ती दिखाएंगे इसके बाद का समय बेहतर रहेगा कही से आकस्मिक लाभ के समाचार मिलने से उत्साहित होंगे साथ ही निश्चिन्त होने पर लापरवाही भी बढ़ेगी। नौकरी वाले जातक अधिकारियों से किसी कारण नाराज रहेंगे। महिलाये मानसिक रूप से शांत रहेंगी परन्तु व्यवहारिकता में रूखापन दिखाएंगी। परिवार में नासमझी के कारण तनाव हो सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन दौड़ धूप तो रहेगी लेकिन इसका सकरात्मक परिणाम भी मिलेगा। व्यवसाय में आज निश्चिन्त होकर कार्य करें जोखिम लेने से ना डरें मध्यान तक की मेहनत का फल संध्या के आस-पास मिलने लगेगा। धन का निवेश भी आज दुगना होकर ही वापस आएगा। अधिकारी वर्ग की नरमदिली कार्यो को आसान बनाएगी। सरकार सम्भाधित कार्य आज पूर्ण हों सकते है प्रयास करते रहें। महिलाये अधिक बोलने की आदत के कारण हास्य की पात्र बनेगी लेकिन गृहस्थ को संभालने में सहायक भी रहेंगी। पैतृक सम्बन्धित कार्यो अथवा पिता से लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपको घर एवं बाहर कुछ ना कुछ हानि कराएगा। आज प्रत्येक कार्य को देख भाल कर ही करें। अतिआवश्यक कार्य यथा संभव आज टाल ही दें अन्यथा समय के साथ धन की भी बर्बादी होगी। सरकारी कार्य नियमो की उलझन में लटके रहेंगे। नौकरी वाले लोग आज कागजी कार्यो में सावधानी रखें। व्यापारी वर्ग आज व्यापार में उतार चढ़ाव के दौर से गुजरेंगे एक पल में लाभ की आशा बनेगी अगले ही पल आशा निराशा में बदल जाएगी। घर गृहस्थी में भी आज किसी ना किसी के बीमार पड़ने से अतिरिक्त परेशानी रहेगी। महिलाये पुरुषों की अपेक्षा शांत रहेंगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अपनी निर्धारित योजनाओ के सही दिशा में जाने से संतुष्ट रहेंगे। लेकिन नौकरी पेशा लोगो के लिये किसी कारण से दुविधा की स्थिति बनेगी। जिससे निकलने में काफी समय खराब होगा फिर भी परिणाम सुखदायक ही रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिये मध्यान तक का समय खाली जाएगा इसके बाद व्यवसाय में उछाल आने से दिन भर की कसर थोड़े समय मे ही पूरी कर लेंगे। परिवार में धन-धान्य की वृद्धि होगी। सुख सुविधा के ऊपर खर्च करेंगे। महिलाये मन इच्छित कार्य होने से प्रसन्न रहेंगी। संतानो की प्रगति को लेकर भी निचिंत रहेंगे। संध्या के समय आकस्मिक लाभ होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए सौभाग्य में वृद्धि करने वाला रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी कार्य व्यवसाय में भी कई दिन से चल रही योजना के सफल होने पर उत्साह का वातावरण बनेगा। धन लाभ आज आकस्मिक और आशाजनक ही होगा। भविष्य की योजनाओ के साथ पारिवारिक आवश्यकता की पूर्ति पर भी खर्च होगा। आज मीठा बोलने वालों से दूरी बना कर रहें अन्यथा जेब ढीली करनी पड़ेगी। महिलाये घरेलू कार्यो से ऊबन अनुभव करेंगी फिर भी जिम्मेदारी समय पर पूर्ण कर लेंगी। मित्र रिश्तेदारों के ऊपर खर्च करना पड़ेगा इनसे लाभ भी होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए शांतिदायक रहेगा। ईश्वरीय आराधना भजन-पूजन में निष्ठा रहने से मानसिक रूप से विचलित नही होंगे। कार्य व्यवसाय भी पहले की अपेक्षा बेहतर चलेगा परन्तु धन की आमद होने में कुछ ना कुछ विघ्न अवश्य आएंगे। सहकर्मी भी मनमानी करेंगे जिससे कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे बीच मे कहासुनी होने की भी संभावना है। कार्य क्षेत्र की अपेक्षा आज घर का वातावरण व्यस्त होने पर भी शांति की अनुभूति कराएगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग उपस्थित होंगे। संध्या का समय थकान रहने से आराम में बिताना पसंद करेंगे। स्त्री संतान का सुख सामान्य रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपके लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से कष्टदायी रहेगा। बनते कार्यो में बार-बार विघ्न आने से हताश रहेंगे। मन मे नकारात्मक विचार आने से अनैतिक कार्यो में भटक सकते है। कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा कम रहेगी लेकिन मानसिक स्थिति ठीक ना होने के कारण इसका उचित लाभ नही उठा पाएंगे। धन लाभ होते होते रुकेगा। संध्या के समय ही निर्वाहयोग्य साधन बन सकेंगे। परिवार में भाई-बंधुओ में वैर विरोध रहेगा। आपसी कलह से आज स्त्रियां भी नही बच पाएंगी घर मे फैली अशांति से दुखी रहेंगी। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन नही लगेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज दिनचार्य की शुरुआत सुस्त रहेगी लेकिन धीरे-धीरे कार्यो में गति आने लगेगी। दूर स्थानों से संबंधित व्यवसायों से लाभ के साथ ही नए अनुबंद भी मिलेंगे। इसके विपरीत स्थानीय व्यवसाय आज मंदा ही रहेगा। व्यवसाय को प्रसिद्धि मिलने से भाग्योन्नति के मार्ग खुलेंगे। अतिमहत्त्वपूर्ण कार्यो को आज किसी भी हाल में ले देकर पूर्ण करलें इसके बाद बाधाएं आने लगेगी। पारिवारिक स्थिति भी शांत बानी रहेगी स्त्रीवर्ग शांति से अपने कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगी लेकिन किसी की चुगली करने से बचें मान हानि हो सकती है।

 

Share Now

Related posts

Leave a Comment