आज (22/07/2020) का पंचांग और राशिफल |

दिनांक (22/07/2020), कुंडली के आधार पर जानें कैसे होगा आज आपका दिन ?


ज्योतिष शास्त्र की 12 राशियां :  (मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces)).

आज का पंचांग और राशिफल


आज का पञ्चाङ्ग
बुधवार, २२ जुलाई २०२०

सूर्योदय: 🌄 ०५:३८
सूर्यास्त: 🌅 ०७:१९
चन्द्रोदय: 🌝 ०६:५१
चन्द्रास्त: 🌜२०:५०
अयन 🌕 उत्तरायणे (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७७ (प्रमादी)
मास 👉 श्रावण
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि: 👉 द्वितीया (१९:२२ तक)
नक्षत्र: 👉 आश्लेशा (१९:१६ तक)
योग: 👉 सिद्धि (१४:५६ तक)
प्रथम करण: 👉 बालव (०८:२५ तक)
द्वितीय करण: 👉 कौलव (१९:२२ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कर्क
चंद्र 🌟 सिंह (१९:१५ से)
मंगल 🌟 मीन (उदित, पूर्व)
बुध 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 धनु (अस्त, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 वृष (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मिथुन
केतु 🌟 धनु
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त: 👉 ❌❌❌
अमृत काल: 👉 १७:४५ से १९:१६
होमाहुति: 👉 सूर्य
अग्निवास: 👉 पृथ्वी
दिशा शूल: 👉 उत्तर
नक्षत्र शूल: 👉 ❌❌❌
चन्द्र वास: 👉 उत्तर (पूर्व १९:१६ से)
दुर्मुहूर्त: 👉 ११:५६ से १२:५०
राहुकाल: 👉 १२:२३ से १४:०५
राहु काल वास: 👉 दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड: 👉 ०७:१६ से ०८:५९
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पूर्व-उत्तर (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
चंद्रदर्शन, सिंजारा आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १९:१६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
आश्लेषा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (डू, डे, डो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशु का नाम मघा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (मा, मी, मू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त:
०५:३४ – ०७:२९ कर्क
०७:२९ – ०९:४८ सिंह
०९:४८ – १२:०५ कन्या
१२:०५ – १४:२६ तुला
१४:२६ – १६:४६ वृश्चिक
१६:४६ – १८:४९ धनु
१८:४९ – २०:३० मकर
२०:३० – २१:५६ कुम्भ
२१:५६ – २३:२० मीन
२३:२० – २४:५४ मेष
२४:५४ – २६:४८ वृषभ
२६:४८ – २९:०३ मिथुन
२९:०३ – २९:३५ कर्क
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त:
०५:३४ – ०७:२९ मृत्यु पञ्चक
०७:२९ – ०९:४८ अग्नि पञ्चक
०९:४८ – १२:०५ शुभ मुहूर्त
१२:०५ – १४:२६ रज पञ्चक
१४:२६ – १६:४६ शुभ मुहूर्त
१६:४६ – १८:४९ चोर पञ्चक
१८:४९ – १९:१६ शुभ मुहूर्त
१९:१६ – १९:२२ रोग पञ्चक
१९:२२ – २०:३० शुभ मुहूर्त
२०:३० – २१:५६ मृत्यु पञ्चक
२१:५६ – २३:२० अग्नि पञ्चक
२३:२० – २४:५४ शुभ मुहूर्त
२४:५४ – २६:४८ मृत्यु पञ्चक
२६:४८ – २९:०३ अग्नि पञ्चक
२९:०३ – २९:३५ शुभ मुहूर्त
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी आपके लिए कलहकारी बना रहेगा। आपसी व्यवहारों में थोड़ी सी चूक अशांति फैलाएंगी। अनर्गल बयानबाजी से बचकर रहें। परिवार अथवा आसपड़ोस की महिलाये भी आज कई दिनों की भड़ास एकसाथ निकालने को आतुर रहेंगी सतर्क रहें। कार्य व्यवसाय की गति धीमी रहेगी फिर भी आज आकस्मिक धन लाभ अवश्य होगा। आज पूंजी निवेश एवं उधार देने से बचे वापसी में परेशानी आएगी। संध्या बाद का समय दिन की अपेक्षा शांत रहेगा फिर भी परिजनों से मन मुटाव खत्म होने में समय लग सकता है। यात्रा पर्यटन की योजना अधूरी रहने की संभावना है। आज व्यावसायिक यात्रा भी टालना बेहतर रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए कई नए अवसर लाएगा लेकिन भाग्य भरोसे बैठने की स्थिति में परिणाम विपरीत हो सकते है मेहनत करने में आज कसर ना छोड़े बेरोजगारों को रोजगार की उम्मीद जगेगी व्यवसायी वर्ग को अतिरिक्त आय होने की संभावना अधिक है। किसी निकटस्थ के सहयोग से भाग्योदय होगा। नौकरी पेशा जातको को परिश्रम का उचित लाभ मिलेगा अधिकारी वर्ग आप के ऊपर विश्वास करेंगे। संध्या बाद उपहार सम्मान का लाभ मिलेगा मित्रों के साथ रमणीक स्थल पर घूमने का अवसर मिलेगा लेकिन आज बाहर की अपेक्षा घर मे थोड़ी खटपट रहने पर भी अधिक सुरक्षित अनुभव करेंगे। फिजूल खर्ची से बचें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपमे संतोष की भावना अधिक रहेगी जितना मिल जाए उसी में आनंद से रह लेंगे लेकिन इसके विपरीत स्त्री वर्ग के मन मे किसी ना किसी कारण से उधेड़ बुन लगी रहेगी। मन की बात का इजहार ना कर पाने से बाद में दुख भी होगा। व्यवसायी वर्ग कुछ बड़ा करने की योजना बनाएंगे परन्तु आज इसे प्रयोग में नही ला सकेंगे | अधिक व्यस्तता एवं धन संबंधित परेशानी रहने के कारण आज मनोकामना पूर्ति नही कर सकेंगे। आपके विरोधी भी आज आपका नरम व्यवहार देखकर हल्के पड़ेंगे। संध्या के आस-पास आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है परन्तु इसके लिए लापरवाही और मनमानी त्यागनी पड़ेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन का आरंभ आलस्य प्रमाद से होगा दैनिक कार्य भी विलम्ब से करेंगे। व्यवसायिक कार्यो में भी मध्यान तक अरुचि रहेगी परन्तु इसके बाद का समय आमदनी बढ़ाने वाला रहेगा। पुराने अधूरे कार्य आज भी लटके रहेंगे। लेकिन फिर भी नए कार्य हाथ से ना जाने दें शीघ्र ही स्थिति सुधरने पर सभी कार्य स्वतः ही बनते चले जायेंगे। प्रतिस्पर्धा कम रहने से संध्या के समय आय की संभावना ज्यादा रहेगी। महिलाये आज अधिक खर्चीली साबित होंगी लेकिन आज पसंद ना पसंद का निर्णय नही कर पाने से हानि में ही रहेंगी। मित्र एवं परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन में समय बिताएंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन का आधा भाग आपके लिए विपरीत फलदायक रहेगा। आज मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने की क्षमता न्यून रहेगी जिस कार्य को करने का प्रयास करें उसी में विलंब होगा आरम्भ होने के बाद भी सफलता संदिग्ध रहने के कारण उत्साह से काम नही कर पाएंगे। कार्य क्षेत्र एवं घर मे किसी न किसी बात पर तकरार की स्थिति बनेगी कुछ भी बोलने से पहले एक बार विचार अवश्य करें। किसी भी बड़े कार्य को करने से पहले अनुभवियों की सलाह लेना हितकर रहेगा। भावनाओ में बहकर अनुचित कार्य से बचे। मध्यान से बुद्धि विवेक विकसित होगा अपने व्यवहार की ग्लानि होने पर परिजनों से स्नेहपूर्ण सम्बन्ध बनेंगे। अध्यात्म का सहारा लें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपको मिला-जुला फल प्रदान करेगा। दिन के आरम्भ में कई लाभ के अवसर आएंगे। परंतु अनिर्णय की स्थिति के कारण इनका समय पर लाभ नहीं ले पाएंगे। नौकरी अथवा स्थान परिवर्तन के भी योग है। आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना ले अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। महिला वर्ग विशेष कर स्थिति को भापकर ही कुछ बोले बेतुकी बातो से आस पास का वातावरण खराब हो सकता है। नौकरी पेशाओ को आज भाग्य में कुछ कमी अनुभव होगी लापरवाही में कार्य करने पर अधिकारियो से बहस होगी। सरकारी कार्यो में विघ्न आएंगे आज ना ही करें। परिजनों का सहयोग केवल स्वार्थी के लिये ही मिलेगा। सेहत में कुछ न कुछ कमी लगी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपको शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा मध्यान तक किसी भी कार्य अथवा निर्णय लेने से पहले भविष्य में मिलने वाले परिणाम को देखकर ही कार्य करे सफलता की संभावना बढ़ेगी।दोपहर के बाद पूर्व में किये गए परिश्रम एवं प्रयास आज फलीभूत होंगे धन लाभ असमय होने से अधिक सतर्क रहना पड़ेगा। आकस्मिक यात्रा के कारण कार्य व्यवसाय में ठीक से समय नही दे पाएंगे फिर भी सहकर्मी एवं अधीनस्थों के सहयोग से काम चलता रहेगा। अधिकारी वर्ग आज मेहरबान रहेगा। अभीष्ट सिद्धि के योग है अति आत्मविश्वाश से बचें। भावनाओ में बहकर सामर्थ्य से अधिक खर्च करेंगे बाद में पछताना ना पड़े इसका भी ध्यान रहे। सेहत संध्या बाद थोड़ी प्रतिकूल रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको संतोष की अनुभूति कराएगा। दिनचार्य आज व्यवस्थित नही रहेगी फिर भी दैनिक एवं सरकारी कार्यो को छोड़ शेष सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। व्यवसाय में परिश्रम एवं व्यस्तता का फल धन लाभ बनकर मिलेगा। मध्यान्ह तक व्यवसाय मंदा रहेगा लेकिन इसके बाद आकस्मिक उछाल आने से आर्थिक लाभ होगा। पुरानी उधारी भी आज मिलने की संभावना है। सार्वजनिक क्षेत्र पर लोगो का सहयोग एवं धार्मिक कार्यो में दान पुण्य करने का अवसर मीलेगा। रात्रि के समय सुखद समाचार मन हर्षित करेंगे। महिलाये आज पारिवारिक कलह से बचने में मदद करेंगी। कारण भी महिला ही हो सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में स्वभाव में जल्दबाजी रहने से कोई गलती होने की संभावना है धर्य से काम करें अन्यथा बाद में अपनी गलती का गुस्सा किसी और पर उतार कर अशांति फैलाएंगे। कार्य क्षेत्र पर जिस कार्य मे अधिक परिश्रम करेंगे उसकी जगह किसी अन्य मार्ग से धन लाभ होने पर अचंभित होंगे। मध्यान्ह बाद का समय अशांति वाला रहेगा किसी पडोसी अथवा स्वजन से अहम् को लेकर टकराव की स्थिति बनेगी। कार्य स्थल पर भी उधारी वाले परेशान करेंगे किसी का आर्थिक सहयोग मिलने से समस्या कुछ कम होगी। बुजुर्गो का सहयोग मार्गदर्शन मिलेगा। शुभ आयोजनों में सम्मिलित होंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपके लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। व्यवसाय के साथ ही आज मित्र संबंधियों से भी लाभ होगा। कार्य क्षेत्र पर आप आज उदासीनता दिखाएंगे लेकिन व्यवहारिकता आज आपमे भरी रहेगी। आपके संपर्क में आने वाले लोग प्रसन्न होकर ही जायेंगे। घरेलू कार्य आज एकदम से सर आने पर असहज होने टालमटोल करने पर परिजन नाराज होने का भय रहेगा फिर भी कुछ ना कुछ युक्ति लगाकर इनसे निजात पा लेंगे। अति आवश्यक कार्यो को आज लापरवाही छोड़ पहले पूर्ण करले संध्या बाद से परिस्थिति विघ्न-बाधाओं वाली आने से बनते काम रुकने लगेंगे। रात्रि के समय आनंद के पल अचानक गरमा-गर्मी में बदल सकते है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके हित मे रहेगा। पूर्व में किये परिश्रम का आज फल धन लाभ अथवा किसी न किसी रूप में अवश्य मिलेगा। पुराने धन की उगाही के लिए आज का दिन शुभ है देनदारी को भी तुरंत निपटाने के प्रयास करें अथवा कहा सुनी हो सकती है। व्यवसाय में अतिरिक्त आय होने से आय के मार्ग बनेंगे लेकिन खर्च भी आज अनियंत्रित रहने के कारण बचत नही कर पाएंगे। सरकारी कार्यो में आज विलम्ब होगा इसलिये ज्यादा समय व्यर्थ ना करें। सगे संबंधियों के मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। दिखावे की मानसिकता से बचे बाद में परेशानी होगी। सेहत अधिक थकान होने से नरम होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपका मन अस्थिर रहने के कारण बनी बनाई योजनाए निरस्त हो जाएगी। बुद्धि का विवेक भी आज कम ही काम आएगा। परिजन अथवा अन्य लोग वादा पूरा ना करने पर क्रोधित होंगे।
कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी मनमानी करेंगे जिससे कार्य विलम्ब के साथ अव्यवस्था अधिक रहेगी मध्यान तक संभावनाओं पर आश्रित रहना पड़ेगा इसके बाद थोड़ा बहुत धन लाभ होने से काम चलते रहेंगें। नौकरी पेशा लोग एव महिलाये आज यात्रा पर्यटन के मूड में रहेंगे घरेलू विघ्नों के बाद ही कामना पूर्ति हो सकेगी। सामाजिक कार्यो की अनदेखी करेंगे। दाम्पत्य जीवन उत्तम रहेगा। मनपसंद भोजन वाहन सुख मिलेगा।

Share Now

Related posts

Leave a Comment