विकास दुबे पर बनने वाली फिल्म में मुख्य किरदार निभाएंगे मनोज वाजपेयी? ट्वीट कर दी जानकारी।

उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर विकास दुबे को शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया है। पिछले हफ्ते कानपुर के बिकरू गांव में उसे पकड़ने के लिए गए पुलिसकर्मियों पर उसने और उसके साथियों ने मिलकर गोलियां चला दी थीं। जिसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस घटना को अंजाम देने के बाद विकास दुबे बीते एक हफ्ते से फरार चल रहा था। जिसको गुरुवार मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था।

विकास दुबे का मामला मीडिया में काफी चर्चा में रहा। इस बीच मीडिया में इस तरह की खबरें भी चलने गईं कि बॉलीवुड में जल्द ही विकास दुबे पर फिल्म बनने जा रही है। इतना ही नहीं दावा तो यहाँ तक हो गया कि विकास दुबे पर बनने वाली फिल्म में अभिनेता मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जिसको लेकर अब मनोज बाजपेयी अपना रियेक्शन दिया है।

मनोज बाजपेयी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जैसे ही विकास दुबे पर बनने वाली फिल्म में मनोज बाजपेयी का नाम जोड़ा गया तो इस खबर पर मनोज ने तुरंत ट्रवीट कर सबको सच बताया कि यह खबर गलत है।
मनोज ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वायरल हो रही फर्जी खबर को शेयर करते हुए लिखा, ‘गलत खबर।’

पोस्ट देखे:-

इसके बाद से मनोज बाजपेयी का सोशल मीडिया पर यह ट्वीट वायरल हो रहा है।

गैंगस्टर विकास दुबे की बात की जाए तो उसने आठ पुलिसकर्मियों पर दो जुलाई को हमला किया था। जिसके बाद से वह फरार था। गुरुवार सुबह उज्जैन स्थित महाकाल के मंदिर पुलिस ने विकास दुबे को गिरफ्तार किया था। मध्यप्रदेश पुलिस ने विकास की गिरफ्तारी का श्रेय लिया और उसे गुरुवार रात को यूपी एसटीएफ को सौंप दिया।

यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ” विकास दुबे जब कानपुर लाया जा रहा था तब रास्ते में उसकी एसयूवी पलट गई। विकास दुबे गाड़ी पलट जाने के बाद पुलिसकर्मी की पिस्तौल लेकर भागा रहा था। उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो वह नहीं रुका जिसके बाद आत्मरक्षा में उस पर फायरिंग की गई जिसमें वह घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई”।

Share Now

Related posts

Leave a Comment