ऐसे हुआ विकास दुबे का एनकाउंटर | वीडियो देखें

ऐसे हुआ होगा विकास दुबे का एनकाउंटर | वीडियो देखें


आज सुबह कानपूर से २ किलोमीटर दूर विकास दुबे का एनकाउंटर हुआ है जो इस वक़्त की एक बड़ी पहेली बनी हुई है। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि कैसे हुआ होगा विकास दुबे का एनकाउंटर। इस पहेली को आसान करती एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमे एक सोचे समझे वेल प्लांड एनकाउंटर का दृश्य दर्शाया गया है। लोग इस दृश्य को देख यही अटकले लगा रहे है कि विकास दुबे का एनकाउंटर भी कुछ इस तरह हुआ होगा। वीडियो देखे :

संभवतः कुछ इसी तरह विकास दुबे का एनकाउंटर हुआ होगा ।

वीडियो देख कर अंदाज़ा जरूर लगाया जा सकता है पर शत प्रतिशत ऐसा ही कुछ हुआ होगा यह कहा नहीं जा सकता। वैसे सुबह सुबह विकास दुबे के एनकाउंटर कि खबर सुनने के बाद से हर किसी के मन में कुछ न कुछ सवाल है। Dearfacts की इस खास रिपोर्ट में हम लोगो के सवाल, देश जगत के सामने रख रहें है।

लोग जानने के लिए उत्सुक है कि गाड़ी पलटने के बाद जब विकास दुबे घायल हो चुका था तो फिर वो भागा कैसे ?? हथकड़ी लगा व्यक्ति पलटी हुई कार से किसी पुलिसकर्मी की बंदूक छीन कर सबसे पहले कार से कैसे निकल सकता है ?? अगर भागना ही विकास दुबे का मकसद था तो उसने स्वयं ही आत्मसमर्पण क्यों किया ?? अपने साथियों का अंजाम जानने के बाद विकास दुबे ने पुलिस से मुठभेड़ करने की चेष्टा क्यों की होगी ??

इन सवालो को तथ्य मन कर ये अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह एनकाउंटर यूपी पुलिस की एक सोची समझी चाल हो सकती है। खैर अभी तक मामले की जाँच चल रही है सबके बयान लिए जा रहे है, एनकाउंटर के पीछे का सच जल्द ही सामने आने की उम्मीद लगाई जा सकती है।

शक का काँटा सियासत की ओर भी घूमता दिख रहा है। माना जा रहा था कि विकास दुबे के पकड़े जाने से कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है। क्योंकि विकास के संबंध राजनेताओं और पुलिस के लोगों से भी था। विकास दुबे के एनकाउंटर से कुछ बड़े नेताओ की कुर्सी बच गई है। विकास दुबे के जिन्दा होने से नेताओं और कुछ बड़े पुलिस अधिकारियों के सर पर जेल जाने का खतरा मंडरा रहा था।

विकास दुबे का सियासती कनेक्शन भी था जिसपर Dearfacts की एक स्पेशल रिपोर्ट है। विकास दुबे के सियासती कनेक्शन के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।  >>> विकास दुबे के साथ दफन हो गई UP के सफेद पोशाकधारी नेताओं की काली कहानी

क्या आपको भी लगता है विकास दुबे के मारे जाने से कुछ सियासी चेहरे बेनकाब होने से बच गए है ? आप अपनी राय हम तक पंहुचा सकते है कॉमेंट के माध्यम से, कॉमेंट करके हमें आपकी राय बताये विकास दुबे एनकाउंटर मामले में।

Share Now

Related posts

Leave a Comment