भारत के सभी समाचार चैनलों पर किस देश ने लगाया प्रतिबंध? पढ़े पूरी खबर |

भारत के सभी समाचार चैनलों पर किस देश ने लगाया प्रतिबंध? पढ़े पूरी खबर |


नेपाल ने गुरुवार को दूरदर्शन को छोड़कर सभी भारतीय निजी समाचार चैनलों के प्रसारण पर रोक लगा दी है। नेपाल ने सभी भारतीय समाचार चैनलों पर नेपाल देश की राष्ट्रीय भावना को चोट पहुंचाने वाली रिपोर्टों को दिखाने का आरोप लगाते हुए ये प्रतिबंध लगाया है।

इस मुद्दे पर भारत की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई है। जानकारों का कहना है कि नई दिल्ली में नेपाली दूतावास ने भारतीय चैनलों द्वारा नेपाल के राजनीतिक विकास की कवरेज पर भारत सरकार को अपने विचार से अवगत कराया।

विदेशी चैनल वितरक MSO ( Multi-System Operator) के अध्यक्ष दिनेश सुवेदी ने संवाददाताओं से कहा कि, “हमने दूरदर्शन को छोड़कर सभी भारतीय समाचार चैनलों का वितरण रोक दिया है।”

उन्होंने कहा, “हमने भारत के निजी समाचार चैनलों के वितरण को रोक दिया है क्योंकि उन्होंने नेपाल की राष्ट्रीय भावना को आहत करने वाली खबरें प्रसारित की हैं।”

Share Now

Related posts

Leave a Comment