उज्जैन: महाकाल के मंदिर से कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे हुआ गिरफ्तार |

उज्जैन: कानपुर में डीएसपी सहित 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार चल रहा कुख्यात अपराधी विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन से पकड़ाया है। विकास दुबे को बाबा महाकाल के मंदिर से गिरफ्तार किया गया है।


उज्जैन (ujjain) से एक बड़ी खबर मिल रही है। यूपी का मोस्ट वॉन्डेट अपराधी विकास दुबे उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले यहां थाने पहुंचकर एक व्यक्ति खुद को यूपी का मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे बताने लगा। बताया जा रहा है कि महाकाल मंदिर परिसर में पहुँच कर इस शख्स ने चिल्ला-चिल्ला कर खुद को विकास दुबे बता रहा था। उसे फौरन मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। महाकाल थाना पुलिस उसे गाड़ी मे बैठाकर कंट्रोल रूम की तरफ रवाना हो गयी।

सूत्रों के हवाले से खबर महाकाल मंदिर में तैनात होमगार्ड के जवान ने दर्शन करने आए विकास दुबे को देखा था। होमगार्ड के जवाब में जवान ने यह जानकारी प्लाटून कमांडर रूबी यादव को दी। रूबी यादव ने एसपी को जानकारी दी। इसके बाद विकास दुबे को पकड़ा गया। उज्जैन के एक तिवारी नामक शख्स के सम्पर्क में था विकास दुबे। तिवारी के माध्यम ही वो उज्जैन पहुंचा।

Share Now

Related posts

Leave a Comment