81 साल की उम्र में भी इस अभिनेता की मां लगा रही हैं 15 पुशअप्स | विडियो देख कर रह जायेंगे दंग

81 साल की उम्र में भी इस अभिनेता की मां लगा रही हैं 15 पुशअप्स | विडियो देख कर रह जायेंगे दंग


बॉलीवुड के फिटनेस आइकॉन माने जाने वाले एक्टर मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहते हैं।
मिलिंद आए दिन अपने फिटनेस वीडियो Instagram पर शेयर करते रहते हैं।

मिलिंद ने अपनी मां के जन्मदिन पर ऐसा वीडियो शेयर किया है कि इस विडियो ने हर किसी को हैरत में डाल रखा है, इस विडियो में देखा जा सकता है कि मिलिंद की 81 साल की उम्र वाली मां ऐसा वर्कआउट करते दिख रही हैं कि इसे देखकर पहलवानों के भी पसीने छूट जाएंगे.
इस विडियो मे 81 साल की उम्र में भी मिलिंद की मां 15 पुशअप्स मार रही हैं।

मिलिंद सोमन ने अपनी मम्मी के बर्थडे पर यह वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में मिलिंद सोमन ने लिखा है “3 जुलाई 2020. लॉकडाउन में जन्मदिन के साथ 81 अद्भुत वर्ष मनाए गए। 15 पुश अप्स के साथ पार्टी और गुड़ वनीला बादाम केक, जिसे अंकिता ने बनाया है. हैपी बर्थडे आई. हमेशा मुस्कुराते रहिए.”।

पोस्ट देखे:-

फिटनेस के मामले में मिलिंद सोमन का पूरा परिवार ही धुरंधर है, फिटनेस के विडियो में मिलिंद की पत्नी अंकिता कोनवार और उनकी मम्मी भी अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं।

मिलिंद सोमन के इस Instagram वीडियो को अब तक 1 लाख 33 हजार लोग देख चुके हैं और 2 हजार 8 सौ से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है ।

Share Now

Related posts

Leave a Comment