घर में भूलकर भी नहीं लगाएं ये पांच पौधे, वरना जीवन में बना रहेगा संकट | पंडित कौशल पाण्डेय

घर में भूलकर भी नहीं लगाएं ये पांच पौधे, वरना जीवन में बना रहेगा संकट | पंडित कौशल पाण्डेय


घर में पौधा लगाने से घर की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। वास्तु विज्ञान के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें घर में लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। उनके प्रभाव से घर में सकारात्मकता आती है। लेकिन इसके विपरीत ऐसे पौधे भी होते हैं जिन्हें घर में लगाने से लाभ की बजाय नुकसान होने लगता है। ये पौधे घर में नकारात्मकता को फैलाने का कार्य करते हैं।

आइए जानते हैं ऐसे कौनसे पौधे हैं जिन्हें आपको घर पर नहीं लगाना चाहिए……….

१:-खजूर का पेड़:- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर कभी भी खजूर का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। यदि जिस घर में खजूर का पेड़ होता है उस घर में दरिद्रता का आगमन होता है। वहां आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं। घर के सदस्यों की सेहत पर भी इसका नकारात्मक असर देखने को मिलता है।

२:- बांस का पेड़:- बांस का पेड़ बेहद ही उपयोगी होता है। परंतु वास्तु विज्ञान के अनुसार बांस के पेड़ को घर पर कभी नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को घर पर लगाने से परेशानियों का आगमन होता है। हिन्दू धर्म में बांस के पेड़ को मृत्यु के समय इस्तेमाल किया जाता है जो अशुभता का संकेत है।

३:-बेर का वृक्ष:- इसी प्रकार वास्तु विज्ञान कहता है कि बेर का पेड़ घर पर नहीं होना चाहिए। अब भले ही बेर का फल खाने में स्वादिष्ट होता है लेकिन इसके पेड़ को घर पर नहीं लगाना चाहिए। घर में यह नकारात्मकता लाता है और परेशानियों को जन्म देता है।

४:- बोनसाई पौधा:- घर पर बोनसाई का पौधा कभी नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार जिस घर में यह पौधा होता है उस घर में परेशानियां बनी रहती है। घर की सुख-शांति रूठ जाती है। परिजनों के बीच अशांति लड़ाई-झगड़ा बना रहता है।

५:- इमली का पेड़:- जिस प्रकार इमली का स्वाद खट्टा होता है। उसी तरह जिस घर में इसका पेड़ लगा हो वहां की खुशियों में खट्टापन आ जाता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में लगा इमली का पेड़ घर की तरक्की को रोकता है। यह परिजनों की सेहत पर भी बुरा असर डालता है…!!

Share Now

Related posts

Leave a Comment