आज (04/07/2020) का पंचांग और राशिफल |

दिनांक (04/07/2020), कुंडली के आधार पर जानें कैसे होगा आज आपका दिन ?


ज्योतिष शास्त्र की 12 राशियां :  (मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces)).

आज का पंचांग और राशिफल


आज का पञ्चाङ्ग
शनिवार, ४ जुलाई २०२०

सूर्योदय: 🌄 ०५:२९
सूर्यास्त: 🌅 ०७:२५
चन्द्रोदय: 🌝 १८:४५
चन्द्रास्त: 🌜२९:१०
अयन 🌕 उत्तरायणे (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७७ (प्रमादी)
मास 👉 आषाढ़
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि: 👉 चतुर्दशी (११:३३ तक)
नक्षत्र: 👉 मूल (२३:२२ तक)
योग: 👉 ब्रह्म (२४:५६ तक)
प्रथम करण: 👉 वणिज (११:३३ तक)
द्वितीय करण: 👉 विष्टि (२२:५० तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मिथुन
चंद्र 🌟 धनु
मंगल 🌟 मीन (उदित, पूर्व)
बुध 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 धनु (अस्त, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 वृष (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मिथुन
केतु 🌟 धनु
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त: 👉 ११:५४ से १२:४९
अमृत काल: 👉 १७:११ से १८:४४
होमाहुति: 👉 चन्द्र
अग्निवास: 👉 पाताल (११:३३ से पृथ्वी)
भद्रावास: 👉 पाताललोक (११:३३ से २२:५०)
दिशा शूल: 👉 पूर्व
नक्षत्र शूल: 👉 ❌❌❌
चन्द्र वास: 👉 पूर्व
दुर्मुहूर्त: 👉 ०५:२५ से ०६:२४
राहुकाल: 👉 ०८:५३ से १०:३७
राहु काल वास: 👉 पूर्व
यमगण्ड: 👉 १४:०५ से १५:५०
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पूर्व (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
श्रीसत्यनारायण व्रत आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
२३:२२ तक जन्मे शिशुओ का नाम नक्षत्र
मूल के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (यो, भ, भी) तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (भू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त:
०५:२५ – ०६:१८ मिथुन
०६:१८ – ०८:३९ कर्क
०८:३९ – १०:५८ सिंह
१०:५८ – १३:१६ कन्या
१३:१६ – १५:३७ तुला
१५:३७ – १७:५६ वृश्चिक
१७:५६ – २०:०० धनु
२०:०० – २१:४१ मकर
२१:४१ – २३:०७ कुम्भ
२३:०७ – २४:३० मीन
२४:३० – २६:०४ मेष
२६:०४ – २७:५९ वृषभ
२७:५९ – २९:२५ मिथुन
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त:
०५:२५ – ०६:१८ शुभ मुहूर्त
०६:१८ – ०८:३९ रोग पञ्चक
०८:३९ – १०:५८ शुभ मुहूर्त
१०:५८ – ११:३३ मृत्यु पञ्चक
११:३३ – १३:१६ अग्नि पञ्चक
१३:१६ – १५:३७ शुभ मुहूर्त
१५:३७ – १७:५६ रज पञ्चक
१७:५६ – २०:०० शुभ मुहूर्त
२०:०० – २१:४१ चोर पञ्चक
२१:४१ – २३:०७ शुभ मुहूर्त
२३:०७ – २३:२२ रोग पञ्चक
२३:२२ – २४:३० शुभ मुहूर्त
२४:३० – २६:०४ शुभ मुहूर्त
२६:०४ – २७:५९ रोग पञ्चक
२७:५९ – २९:२५ शुभ मुहूर्त
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰


आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपको धार्मिक एवं परोपकारी स्वभाव का लाभ प्रत्येक क्षेत्र में मिलेगा। दिन के आरंभ में पूजा पाठ देवदर्शन के योग है इसके बाद का समय व्यस्तता से भरा रहेगा। पारिवारिक एवं सामाजिक मामलों में निष्पक्ष फैसले लेने पर छवि सम्मानजनक बनेगी। परिवार के सदस्यों के साथ ही रिश्तेदार भी महत्त्वपूर्ण कार्यो में आपकी राय लेंगे लेकिन आज किसी की जमानत लेने से बचें अन्यथा बैठे बिठाये सरदर्दी बढ़ेगी। कार्य व्यवसाय सुव्यवस्थित रूप से चलेगा धन लाभ आशा जनक होगा। महिलाओ को मनपसंद वस्तु की प्राप्ति होगी। परिचितों के कार्यो में भी सहयोग करेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपकी प्रसंशा अवश्य करेंगे। स्वास्थ्य में नया विकार बनेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन शारीरिक एवं आर्थिक दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। एक पल में प्रसन्न अगले ही पल उदास होने पर मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। व्यवसाय से धन लाभ होगा लेकिन धन आने के साथ ही जाने के रास्ते भी बना लेगा। पारिवारिक जन की सेहत अथवा रिश्तेदारी पर खर्च करना पड़ेगा। नौकरी वाले लोगो को कार्य जल्दी पूर्ण करने के प्रयास में गलती होने पर विलम्ब होगा। महिलाये किसी गलतफहमी की शिकार होंगी परिवार का वातावरण चिंताजनक रहेगा। संध्या पश्चात कुछ राहत मिलेगी। यात्रा में सेहत एवं सामान के प्रति सावधानी बरतें। बुजुर्ग लोग अचानक नाराज होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको कार्य क्षेत्र पर कई व्यवधानों का सामना करना पड़ सकता है। परन्तु आत्मविश्वास बनाये रखें सोची योजनाएं अवश्य पूरी होंगी। प्रातःकाल कोई कार्य अकस्मात आने से दैनिक कार्य थोड़े विलम्ब से शुरू होने के कारण पूर्ण होने में भी विलम्ब होगा आर्थिक मामले भी इस वजह से प्रभावित हो सकते है। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति अधिक आकर्षण बेवजह परेशानी का कारण बनेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी ग़लतफ़हमी के कारण अचानक दूरी आ सकती है। धन सम्बंधित व्यवहारों के कारण असहजता रहेगी। नौकरी पेशा जातक भी कार्य स्थल पर असुरक्षित अनुभव करेंगे। अधिकारी वर्ग अकारण भी क्रोध कर सकते है। आज पेट अथवा अन्य शरीर के अंग में लंबी बीमारी हो सकती है। धन अथवा किसी आवश्यक कार्य मे टाल मटोल करने पर घर का माहौल थोड़ा अशांत व असंतुष्ट बनेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप अपने मतलब से ही व्यवहार करेंगे जिस जगह से कोई लाभ नजर नही आएगा उसके प्रति लापरवाही करेंगे लेकिन जहां से लाभ की संभावना दिखेगी वहां जल्दबाजी में करने का प्रयास करेंगे जिससे कुछ ना कुछ गड़बड़ होगी। कार्य क्षेत्र पर आप बदलाव लाने का प्रयास करेंगे परन्तु इससे आपकी पुरानी प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है जो की निकट भविष्य में आर्थिक कमी का कारण बनेगी। आज किसी के बात ना मानने पर क्रोध आने से प्रेम सम्बन्धो में खटास आएगी इसलिए धैर्य रखने का प्रयास करें। आध्यात्म के प्रति निष्ठा कम ही रहेगी। भोगो में रुचि के कारण शांति नहीं मिल सकेगी। कुछ समय महत्त्वपूर्ण कागजी कार्यवाही में व्यतीत होगा किसी महत्त्वपूर्ण कागजात के गुम होने से दुविधा में रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके व्यवहार पर केंद्रित रहेगा। सेहत संबंधित शिकायत कम ही रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन मंगलदायक रहेगा। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी धार्मिक यात्रा अथवा दान-पुण्य के अवसर मिलेंगे लेकिन मन से स्वार्थ की भावना नही निकलेगी। व्यावसायिक क्षेत्र पर विलम्ब के कारण शीघ्र धन देने वाला अनुबंध हाथ से निकल सकता है। आज आलस्य एवं कार्य के प्रति उत्साह की कमी भी रहेगी। घरेलू कार्य की भरमार रहेगी भाग दौड़ के बाद भी इनमे से कुछ अधूरे रह सकते है। सामाजिक क्षेत्र पर उन्नति करेंगे नए लाभ के सम्बन्ध बनाने की कोशिश सफल रहेगी। पारिवारिक वातावरण गरिमामय रहेगा लोग आपके परिवार के आचरण की मिसाल देंगे लेकिन मतलब से ही। संध्या बाद मौज-शौक पर खर्च करेंगे। वायु विकार के कारण जोड़ो अथवा सीने में दर्द
हो सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन का पहला भाग अशान्त रहेगा। पुरानी घरेलू उलझनों के कारण आज भी मन विचलित रहेगा। जिससे दैनिक कार्यो में चाह कर भी उत्साह नहीं दिखा पाएंगे। मध्यान के आस पास परिवार में किसी महिला के कारण ग़लतफ़हमी से विवाद हो सकता है। सन्तानो का व्यवहार विपरीत रहेगा। परन्तु दोपहर के बाद का समय कार्य क्षेत्र से लाभ दिला सकता है इसके लिए नौकरी एवं व्यवसाय को पूरा समय देना आवश्यक है। कार्य क्षेत्र पर हास्य के अवसर मिलने से मन को राहत मिलेगी। धन लाभ अकस्मात होने से अधूरे कार्य पूर्ण कर सकेंगे लेकिन किसी की आवश्यकता पड़ने पर आर्थिक सहायता ना कर पाने का दुख भी होगा। आज मित्रो अथवा अन्य कारणों से यात्रा की योजना बनेगी लेकिन अभी दो दिन पर्यटन यथा संभव टालने का प्रयास करें दुर्घटना हो सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन नौकरी पेशाओ के लिए उत्तम रहेगा अधूरे कार्य पूर्ण होने से कार्य क्षेत्र पर प्रशंसा होगी नए अधिकार भी मिल सकते है। मध्यान के समय दौड़धूप करनी पड़ेगी लेकिन इसी से भविष्य की योजनाएं बलवती बनेंगी। परन्तु आज कारोबारी जातक किसी कार्य को लेकर दिन भर दुविधा की स्थिति में रह सकते है। पिता अथवा किसी निकटस्थ के सहयोग से दुविधा से मुक्ति मिलेगी धन लाभ कार्य मे विलम्ब के कारण आगे के लिए टलेगा आज भी आवश्यकता अनुसार हो ही जायेगा। पारिवारिक जन बेवजह जिद पर अड़ेंगे जिससे असुविधा महसूस करेंगे परन्तु निकट भविष्य में यही आनंद का कारण बनेगी। पड़ोसियों से मेलजोल बढेगा फिर भी घर के भेद ना दें बदनामी हो सकती है। महिलाओ के सहयोग से घर की सुख शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन पूर्व में बरती स्वास्थ्य संबंधित लापरवाही के चलते दिन भर के कारण शारीरिक रूप से शिथिलता रहेगी।
प्रातःकाल के समय ध्यान योग का अभ्यास करना शारीरिक एवं मानसिक दृष्टि से अत्यन्त लाभदायक रह सकता है। दिन के आरंभ में प्रत्येक कार्य में पहले लापरवाही दिखाएंगे परन्तु एक बार किसी कार्य को हाथ मे लेने पर उसी में तल्लीन हो जाएंगे। आर्थिक रूप से दिन उलझनों वाला रहेगा धन की आमद जरूर होगी पर आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेंगे संतुलन बनाना मुश्किल रहेगा। महिलाओं की भी आज जमा पूंजी घरेलू एवं सामाजिक व्यवहारों के ऊपर खर्च हो सकती है। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ख्याल रखें। बुजुर्गो से सामाजिक व्यवहारों के चलते मतभेद उभरेंगे। संतानो पर अनावश्यक दबाव ना डाले ठंडे तरल पदार्थों के सेवन एवं गहरे जल में जाने से बचें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप अपना ध्यान अनर्गल विषयो को छोड़ आवश्यक कार्यो पर एकाग्र करने का प्रयास करें अन्यथा जहाँ लाभ होना है वहां हानि मिलेगी। मन में अन्य उच्चस्तरीय लोगो की बराबरी करने की चाहत रहेगी वासनाओ में भी भटकेगा इनमे अधिक रुचि रहने के कारण धन खर्च की परवाह नहीं करेंगे। धन लाभ स्वयं की लापरवाही के चलते आगे के लिए टलेगा। व्यवसाय में निवेश आज ना ही करे आगे परिस्थितियां बाधक बनने से फँस सकता है। स्वयं अथवा परिजन की स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं की अनदेखी आगे भारी पड़ सकती है। परिवार की अनदेखी करेंगे लेकिन अन्य लोगो की समस्या सुलझाने के लिए तत्परता दिखाएंगे इस कारण घर मे खींच-तान रह सकती है। विवेकी व्यवहार अपनाए बेवजह की परेशानी से बचेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन परिस्थितियां विकट रहने वाली है। नौकरी अथवा व्यवसाय में छोटी गलती के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है इसलिये सहकर्मी अथवा नौकरों के ऊपर आश्रित ना रहें जितना संभव हो स्वयं की देखरेख में कार्य संपंन्न करवाये। सेहत में भी उतार चढ़ाव आने से कार्य प्रभावित हो सकते है उदर शूल अथवा अन्य पेट सम्बंधित व्याधि के कारण असहजता बनेगी। महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अधिक सजग रहेंगी फिर भी अपने कार्यो में असंतोष ही होगा। सरकारी एवं जमीनी कार्य आगे के लिए टलेंगे जिससे समय एवं धन नष्ट होगा। लोग आपके नरम स्वभाव का फायदा उठायेंगे उधार के कारण मान भंग की स्थिति बन सकती है। गृहस्थ जीवन में थोड़ी बहस होगी परन्तु शांति बनी रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन लाभ की संभावना बनते बनते अनिर्णय की स्थिति के कारण बिगड़ सकती है कोई भी कार्य घरेलू हो या व्यवसायिक हाथ मे लेंगे शीघ्र परिणाम ना मिलता देख बीच मे छोड़ देंगे। आज सफलता पाने के लिए अधिक दृढ़ निश्चय एवं मन को एकाग्रचित और धैर्य भी रखना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी अतिरिक्त प्रलोभन देकर आपके बनते कार्य को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे फिर धन लाभ दैनिक खर्च लायक हो जाएगा। आज आपकी महात्त्वकांक्षाएँ भी अधिक रहेगी मध्याह्न तक पूरी ना होने पर मन मे संताप होगा प्रयास करते रहे संध्या तक किसी न किसी मे सफलता अवश्य मिलेगी। परिजन का व्यवहार अनुकूल रहेगा महत्त्वपूर्ण कार्यो में मार्गदर्शन भी मिलेगा परन्तु आप इसकी अनदेखी करेंगे घर के छोटे लोगो से आज विशेष स्नेह रहेगा। सेहत में विकार बनने पर भी इन्हें जल्दी से प्रकट नही करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप दिन के आरंभ से ही किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर चिन्तित रहेंगे लेकिन मध्यान बाद स्थिति स्पष्ट होने से मानसिक दबाव कम होगा। कार्य क्षेत्र पर आपकी राय की आवश्यकता पड़ेगी। अधिकारी वर्ग आप के ऊपर प्रसन्न रहेंगे। कुछ दिनों से मन मे चल रही दुविधा का आज कुछ ना कुछ हल अवश्य निकल आएगा। लेकिन आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परेशानी भरा रहेगा फिर भी खर्चो पर नियंत्रण रहने से ज्यादा भार नही पड़ेगा। परिजनों से वैर विरोध की भावना रहने से घर का वातावरण उदासीन रहेगा महिलाये शांति बनाने के लिए पहल करेंगी। संध्या बाद धन लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन अहंकार के कारण हाथ से ना निकले इसका ध्यान रखें। दोपहर बाद सेहत में नरमी आएगी।

Share Now

Related posts

Leave a Comment