आज (03/07/2020) का पंचांग और राशिफल |

दिनांक (03/07/2020), कुंडली के आधार पर जानें कैसे होगा आज आपका दिन ?


ज्योतिष शास्त्र की 12 राशियां :  (मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces)).

आज का पंचांग और राशिफल


आज का पञ्चाङ्ग
शुक्रवार, ३ जुलाई २०२०

सूर्योदय: 🌄 ०५:२८
सूर्यास्त: 🌅 ०७:२५
चन्द्रोदय: 🌝 १७:४२
चन्द्रास्त: 🌜२८:१५
अयन 🌕 उत्तरायणे (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७७ (प्रमादी)
मास 👉 आषाढ़
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि: 👉 त्रयोदशी (१३:१६ तक)
नक्षत्र: 👉 ज्येष्ठा (२४:०८ तक)
योग: 👉 शुभ (०५:४१ तक)
क्षय योग: 👉 शुक्ल (२७:१० तक)
प्रथम करण: 👉 तैतिल (१३:१६ तक)
द्वितीय करण: 👉 गर (२४:२२ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मिथुन
चंद्र 🌟 धनु (२४:०७ से)
मंगल 🌟 मीन (उदित, पूर्व)
बुध 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 धनु (अस्त, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 वृष (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मिथुन
केतु 🌟 धनु
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त: 👉 ११:५३ से १२:४९
अमृत काल: 👉 १५:४४ से १७:१६
होमाहुति: 👉 चन्द्र
अग्निवास: 👉 पृथ्वी (१३:१६ तक)
दिशा शूल: 👉 पश्चिम
नक्षत्र शूल: 👉 पूर्व (२४:०८ तक)
चन्द्र वास: 👉 उत्तर (पूर्व २४:०८ से)
दुर्मुहूर्त: 👉 ०८:११ से ०९:०७
राहुकाल: 👉 १०:३७ से १२:२१
राहु काल वास: 👉 दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड: 👉 १५:५० से १७:३४
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पूर्व (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
शिव शायनोत्सव, कोकिला व्रत आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
२४:०८ तक जन्मे शिशुओ का नाम नक्षत्र
ज्येष्ठा के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (नो, या, यी, यू) तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम मूल नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (ये) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त:
०५:२४ – ०६:२२ मिथुन
०६:२२ – ०८:४३ कर्क
०८:४३ – ११:०२ सिंह
११:०२ – १३:२० कन्या
१३:२० – १५:४१ तुला
१५:४१ – १८:०० वृश्चिक
१८:०० – २०:०४ धनु
२०:०४ – २१:४५ मकर
२१:४५ – २३:११ कुम्भ
२३:११ – २४:३४ मीन
२४:३४ – २६:०८ मेष
२६:०८ – २८:०३ वृषभ
२८:०३ – २९:२५ मिथुन
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त:
०५:२४ – ०६:२२ रज पञ्चक
०६:२२ – ०८:४३ शुभ मुहूर्त
०८:४३ – ११:०२ चोर पञ्चक
११:०२ – १३:१६ शुभ मुहूर्त
१३:१६ – १३:२० रोग पञ्चक
१३:२० – १५:४१ शुभ मुहूर्त
१५:४१ – १८:०० मृत्यु पञ्चक
१८:०० – २०:०४ अग्नि पञ्चक
२०:०४ – २१:४५ शुभ मुहूर्त
२१:४५ – २३:११ रज पञ्चक
२३:११ – २४:०८ शुभ मुहूर्त
२४:०८ – २४:३४ चोर पञ्चक
२४:३४ – २६:०८ रज पञ्चक
२६:०८ – २८:०३ शुभ मुहूर्त
२८:०३ – २९:२५ चोर पञ्चक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰


आज का राशिफल
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज मध्यान तक सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा मध्यान बाद ही इसमे स्थिरता आएगी फिर भी ज्यादा परिश्रम वाले कार्यो से बचें। बनी बनाई योजनाए अधर में लटकी रहेंगी। परिवार अथवा रिश्तेदारी में दुखद घटना होने की संभावना है। जोखिम वाले कार्यो से दूर रहना ही हितकर रहेगा। नौकरी पेशा जातको पर आकस्मिक कोई संकट आ सकता है अधिकारियों से बच कर रहें। कार्य व्यवसाय में उदासीनता दिखाने से होने वाले लाभ में कमी आएगी। आपके स्वभाव में रूखापन रहने से स्नेहीजनों को तकलीफ होगी। परिवार अथवा अन्य से किये वादे पूरे नही कर सकेंगे। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। महिलाओ को शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज आपकी आवश्यकता पूर्ति थोड़े से प्रयास से हो जाएगी लेकिन फिर भी मन में संतोष नही होगा कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। मेहनत करने पर संध्या तक आर्थिक स्थिति बेहतर हो जायेगी। पुराने उधार चुकता होने पर राहत मिलेगी। महिलाये आज महंगी वस्तुओं की खरीददारी का मन बनाएंगी लेकिन अंत समय मे कोई व्यवधान आ सकता है। पारिवारिक वातावरण में छुट-पुट छींटाकशी लगी रहेगी फिर भी स्थिति सामान्य बनी रहेगी। संतानो के ऊपर खर्च करने के बाद भी परिणाम आशानुकूल नही रहेंगे। घर के बुजुर्गो अथवा महिलाओ से वित्तीय लाभ की सम्भावना है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन संपन्नता कारक रहेगा। मध्यान तक अधूरे कार्यो को पूर्ण करने की जल्दबाजी रहेगी इसके बाद परिश्रम का फल लाभ के रूप में मिलने लगेगा। अकस्मात धन की प्राप्ति से उत्साह वृद्धि होगी। पारिवारिक संबंध आपकी उन्नति में सहायक बनेंगे। लेकिन भाई-बंधुओ से किसी पुरानी बात को लेकर खींच-तान होने की संभावना भी है। महिलाये किसी अन्य महिला से मन ही मन इर्ष्या का भाव रखेंगी। घरेलू अथवा अन्य कार्य भी रूखे मन से करेंगी। घरेलू वातावरण आपकी आलसी अथवा टालमटोल वाली वृत्ति से अस्त-व्यस्त रहेगा। प्रेम-प्रसंगों में अधिक भावुकता दुख का कारण बनेगी। बुजुर्गो का सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपको व्यवसाय के साथ अन्य घरेलू कार्यो को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी दिन कार्य सफलता वाला है इसलिए भागदौड़ का परिणाम संतोषजनक ही रहेगा। दिन के आरम्भ में व्यवसाय से शुभ समाचार मिलेंगे धन लाभ थोड़े अंतराल पर होता रहेगा। नौकरी-पेशा जातक भी अधिकारी वर्ग के निकट रहने से आसानी से अपनी कामना सिद्धि कर सकेंगे। महिलाये आध्यात्म में रुचि लेंगी लेकिन सुख सुविधाओं को लेकर असंतुष्ट भी रहेंगी। घर अथवा व्यावसायिक स्थल को नया रूप देने के लिये तोड़-फोड़ करने की योजना बनायेंगे। नये कार्यानुबन्ध हाथ मे लेना आज शुभ रहेगा। कही से रुका धन मिलने से प्रसन्नता होगी। घर मे मामूली बहस के बाद भी स्थिति सुखदायी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपको विशेष सावधानी बरतने की सलाह है। स्वभाव में नरमी रख कर ही आज का दिन सामान्य रूप से बिताया जा सकता है। अपने कार्य निकलने के लिये अन्य लोगो का मोहताज होना पड़ेगा। मध्यान तक लगभग सभी कार्य अव्यवस्थित रहेंगे जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे कोई ना कोई उलझन पड़ेगी। आर्थिक कमी रहने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। महिलाओ को पेट, कमर अथवा जोड़ो संबंधित परेशानी रहने के कारण घर के कार्यो में विलंब होगा। कार्य व्यवसाय में से भी आज निराशा ही हाथ लगेगी। आज आप केवल व्यवहारिकता के बल पर ही लाभ कमा सकते है। घर मे किसी सदस्य से अथवा कार्य क्षेत्र पर उग्र वार्ता होने की संभावना है। सरदर्द की समस्या भी रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन लाभदायक रहने वाला है लेकिन आज आशाजनक लाभ पाने के लिये वाणी में मिठास रखने की आवश्यकता पड़ेगी। दिन के आरंभ में मन के अनुसार कार्य ना होने पर क्रोध आएगा धैर्य धारण करें दिन आज आपके पक्ष में ही है लाभ देर से ही सही अवश्य मिलेगा। मन मे अहम आने से अपने आगे किसी को नही गिनेंगे किसी के सम्मान को ठेस पहुचाने पर मतभेद हो सकते है। आर्थिक रूप से दिन उत्तम रहेगा जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे वहां से कुछ ना कुछ लाभ अवश्य मिलेगा। परिवार की महिलाये एवं बुजुर्ग आपकी किसी बुरी आदत से दुखी होंगे। संध्या के समय घरेलू खर्च के साथ ही मौज शौक पर खर्च होगा। सुखोपभोग आज आपकी प्राथमिकता रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन पिछले दिन की अपेक्षा सुधार लाएगा। मन मे चल रही बातो को बेझिझक होकर बोलेंगे जिससे आपसी गलतफहमियां कम होंगी फिर भी परिजनो के आगे ज्यादा खुलापन नए विवाद को जन्म दे सकता है सतर्क रहें। आज आपको कोई नापसंद कार्य भी मजबूरी में करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य से उत्तम रहेगा लेकिन आकस्मिक खर्च भी साथ मे लगे रहने से बचत नही कर पाएंगे। आप जिस किसी से भी कोई वादा करेंगे उसे अवश्य पूरा करेंगे। मध्याह्न तक परिश्रम का फल ना मिलने से निराशा रहेगी परन्तु संध्या के समय धन की आमद होने लगेगी व्यवसाय में आज विस्तार ना करें। नौकरी पेशा कार्यभार बढ़ने से थकान अनुभव करेंगे। घर मे कुछ मतभेद के बाद भी शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन राहत वाला रहेगा लेकिन आज आपके स्वभाव में अचानक परिवर्तन देखने को मिलेगा। अपनी बचकानी हरकतों से आसपास का माहौल हल्का बनाएंगे फिर भी व्यवहार ने ज्यादा चंचलता ना आने दें अन्यथा मजाक में किसी से झड़प हो सकती है।
कार्य व्यवसाय के सिलसिले में मध्याह्न तक दौड़-धूप परिश्रम करना पड़ेगा इसके बाद ही लाभ की संभावनाएं बनेंगी। धन लाभ निश्चित ना होकर आकस्मिक ही होगा जिससे आगे की योजनाएं बनाने में परेशानी आएगी। नौकरी पेशा जातको को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। परिवारक दायित्वों की पूर्ति करने में थोड़े असहज रह सकते है लेकिन ले देकर इससे भी पार पा लेंगे महिलाओ का स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिये हानिकर रहेगा। कार्य क्षेत्र एवं गृहस्थी में तालमेल बैठाना बहुत मुश्किल रहेगा एक कार्य करने के चक्कर मे अन्य कार्य की हानि निश्चित है। आस-पास का वातावरण आपको ना चाहते हुए भी क्रोध करने पर मजबूर करेगा। कार्य क्षेत्र एवं परिवार में भी महिला वर्ग से तकरार होने की सम्भवना है। भाई-बंधु अथवा पड़ोसियों के साथ मामूली बात का बतंगड़ बनने से अशांत रहेंगे। कार्य व्यवसाय पर भी व्यवस्था की कमी रहने के कारण व्यवधान आएंगे। आज आप जिस लाभ एवं सम्मान के अधिकारी है वह परिचित व्यक्ति से मतभेद कारण नही मिल सकेगा। महिलाओ में भी अहम की भावना अधिक रहेगी नुकसान भले ही हो जाये परन्तु झुकेगी नही। दाम्पत्य जीवन मे नीरसता रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज परिस्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेंगी कार्य व्यवसाय में व्यवहारिकता का सकारात्मक फल मिलने से दिनचर्या से संतोष करेंगे। मध्याह्न के समय कार्यो को पूर्ण करने की जल्दी में कुछ उल्टा-सीधा हो सकता है फिर भी आज आप जोड़ तोड़ करने अपना काम निकाल ही लेंगे। नौकरी पेशा लोग अधिकारी वर्ग से अपनी बात मनवाने के लिए गुप्त युक्तियां लगाएंगे लेकिन इसमे सफलता निश्चित नही रहेगी। धन लाभ भी आपके परिश्रम की तुलना से अधिक हो सकता है परंतु इसके लिए कार्य क्षेत्र पर अनर्गल बातो को छोड़ लक्ष्य को केंद्रित रकह कार्य करें। स्त्रीवर्ग आज ज्यादा भावुक रहेंगी कोई इसका गलत फायदा भी उठा सकता है। आंख बंद कर किसी पर विश्वास ना करें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन कार्य सफलता वाला रहेगा। सेहत ठीक रहने पर भी कार्यो के प्रति आलस्य दिखाएंगे लेकिन जिस भी कार्य को हाथ मे लेंगे उसमे हानि लाभ की परवाह नही करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी मौज शौक की प्रवृति के पीछे खर्च अधिक होगा। घर मे सुख सुविधा के सामान की बढ़ोत्तरी होगी। धन संबंधित योजनाओ को गति देने के लिए आज किसी अन्य की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। मध्यान तक किये परिश्रम का फल संध्या तक मिल जाएगा। जोड़-तोड़ कर धन कोष में वृद्धि होगी लेकिन दैनिक से अतिरिक्त खर्च आने से बचत नही हो पाएगी। आज किसी की सहायता मजबूरी में करेंगे। बाहर घूमने का आयोजन होगा धार्मिक कार्यो पर खर्च बढेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आध्यात्मिक उन्नति वाला रहेगा। दिन के आरंभ से ही घर मे धार्मिक कार्य को लेकर चहल-पहल रहेगी इसके लिए दैनिक कार्यो में बदलाव भी करना पड़ेगा। आध्यात्मिक एवं परोपकारी स्वभाव का लाभ किसी ना किसी रूप में अवश्य मिलेगा। नौकरी पेशा जातको को नई जगह से प्रस्ताव मिलेंगे। बेरोजगारों के भी नए रोजगार से जुड़ने की संभावना है प्रयासरत रहें। धन लाभ रुक-रुक कर परन्तु प्रचुर मात्रा में होगा जिससे अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर सकेंगे। फिजूल के खर्च भी मध्यान के बाद अकस्मात ही बढ़ेंगे इनकी परवाह आज नही करेंगे। पति-पत्नि में मामूली नोक-झोंक हो सकती है। संध्या के समय थकान ज्यादा रहेगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

Share Now

Related posts

Leave a Comment