मध्यप्रदेश: कैबिनेट विस्तार में सिंधिया के क़रीबियों को मिली तरजीह, कुल 28 ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

मध्यप्रदेश: कैबिनेट विस्तार में सिंधिया के क़रीबियों को मिली तरजीह, कुल 28 ने ली पद और गोपनीयता की शपथ


लम्बे अर्से से चल रही कोशिशों के बाद अन्ततः आज मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह कैबिनेट का विस्तार हो ही गया। कुल 28 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। कैबिनेट विस्तार में सिंधिया समर्थकों को खास महत्व दिया गया। सिंधिया के तक़रीबन दर्जन भर क़रीबी नेताओं को मंत्री का पद सौंपा गया।

पहले गोपाल भार्गव ने (कैबिनेट मंत्री) फिर हरसूद सीट से विधायक विजय शाह, मल्हारगढ़ से विधायक जगदीश देवड़ा, पूर्व विधायक बिसाहू लाल सिंह (मंत्री पद), खुरई से विधायक भूपेंद्र सिंह, पूर्व विधायक एंदल सिंह कसाना (विधायक पद) जो कि कभी दिग्विजय सिंह की करीबी बताई जाती थीं।

पन्ना से बीजेपी विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह (मंत्री पद), नरेला सीट से विधायक विश्वास सांरग (मंत्री पद), सिंधिया के क़रीबी पूर्व विधायक प्रभुराम चौधरी (मंत्री पद), कांग्रेस छोड़ बीजेपी का हाथ थामने वाली इमरती देवी (मंत्री पद) ने शपथ लिया। आपको बता दें कि डबरा सीट से विधायक रह चुकी इमरती, ज्योतिरादित्य सिंधिया की करीबी बताई जाती हैं।

वहीं कमलनाथ सरकार में मंत्री का पद सम्भाल चुके महेंद्र सिंह, सिंधिया के साथ ही बीजेपी में शामिल हुए थे। महेन्द्र सिसोदिया ने शिवराज सरकार में भी मंत्री पद ग्रहण किया। सिंधिया के कट्टर समर्थक प्रद्युमन सिंह तोमर (मंत्री पद) जो कि कमलनाथ सरकार में भी मंत्री रहे थे, उन्होने भी मंत्रिपद ग्रहण किया।

बीजेपी के आदिवासी नेता प्रेम सिंह पटेल (मंत्री पद), जायद सीट से बीजेपी विधायक ओम प्रकाश सकलेचा (मंत्री पद), महू सीट से विधायक ऊषा ठाकुर (मंत्री पद), भिंड जिले की अटेर सीट से विधायक अरविंद सिंह भदौरिया (मंत्री पद), उज्जैन से बीजेपी विधायक मोहन यादव (मंत्री पद) ने शपथ लिया।

वहीं सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल हुए हरदीप सिंह डंग (मंत्री पद), कांग्रेस से बीजेपी में आए राज्यवर्द्धन सिंह (मंत्री पद), ग्वालियर ग्रामीण से विधायक भारत सिंह कुशवाहा (राज्य मंत्री पद), शुजालपुर विधायक इंदर सिंह परमार (राज्य मंत्री पद), अमरपाटन विधायक राम खेलावन पटेल (राज्य मंत्री पद), कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए रामकिशोर (मंत्री पद), ब्रजेंद्र सिंह यादव (राज्य मंत्री पद), कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए गिर्राज दंडोतिया (राज्य मंत्री पद), सिंधिया के करीबी सुरेश धाकड़ (राज्य मंत्री पद) तो वही अन्त में ओपीएस भदौरिया (मंत्री पद) ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

Share Now

Related posts

Leave a Comment