उत्तर मुम्बई में दोबारा Complete Lockdown | कोरोना के बढ़ते मामलों से लिया गया फैसला | पढ़ें पूरी ख़बर

मुंबई में कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 3800 से ज्यादा मामले सामने आएं हैं। पिछले कुछ दिनों से मुंबई में रोज़ाना कोरोना के आंकड़े 3700 से ज्यादा आ रहे हैं। मुंबई में अब तक 64000 से ज्यादा कोरोना के मामले आ चुके हैं। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए मुंबई में BMC हर सफल प्रयास कर रही है। इन सफल प्रयासों में से एक प्रयास है मुंबई में फिर से एक बार “Complete Lockdown” करना।

यह लॉकडाउन एक सफल प्रयास के रूप में मुंबई के कुछ भागों में लगाया गया है। यह लॉकडाउन उत्तर मुंबई भागों में होगा। इनमें मुंबई के बोरीवली, कांदिवली और मलाड के भाग शामिल है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से इन भागों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इन बढ़ते मामलों को लेकर BMC ने लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि इस लॉकडाउन में कोई भी दुकानें खुली नहीं रहेंगी।

13 जून से 18 जून के बीच नार्थ मुंबई से 444 कोरोना के मामले आ चुके है जिसमे 76 मामले दहिसर से हैं। मुंबई में बढ़ते कोरोना के मामले की रोकथाम के लिए बैठक हुई जिसमे जॉइंट कमिशनर ऑफ़ पुलिस विनय चौबे, एडिशनल कमिशनर ऑफ़ पुलिस दिलीप सावंत, डिप्टी कमिशनर DS स्वामी, डिप्टी कमिशनर मोहन दहीकर, म्युनिसिपल डिप्टी कमिशनर विश्वास शंकरवार और असिस्टेंट कमिशनर काबरे और अन्य उपस्थित रहे।

बैठक के बाद म्युनिसिपल ऑफिसियल के हवाले से खबर आई कि मलाड के अप्पापाड़ा, कोकणीपाड़ा, कांदिवली के पोइसर, बोरीवली के काजूपाड़ा और दहिसर के अम्बावाड़ी और केकतीपाड़ा में लॉकडाउन अगले एक हफ्ते के लिए जारी होगा। लॉ एंड आर्डर को बनाये रखने के लिए पुलिस के साथ SRPF के जवानों को मुंबई के CIRCLE 11 और CIRCLE 12 में तैनात किया जायेगा। यहाँ इन भागों में सोशल डिस्टैन्सिंग के नियमो को बनाये रखना होगा।

Share Now

Related posts

Leave a Comment