रोल देने के बदले १५ साल तक सलमान खान ने किया रेप – पूजा मिश्रा। वीडियो के जरिये किया खुलासा।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड के लिए बुरा समय शुरू होने की अनुभूति हो रही है। पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड में नेपोटिस्म और बॉलीवुड माफिया को लेकर विवाद चल रहे हैं। इन विवादों में कुछ गड़े मुर्दे भी उखाड़े जा रहे हैं। जहाँ एक तरफ बॉलीवुड माफिया पर सुशांत से एक एक करके ७ फिल्मे छीनने का आरोप लगा है वहीं दूसरी तरफ उन एक्टरों की भी बात हो रही है जो पहले बॉलीवुड माफिया या नेपोटिस्म का शिकार हो चुके है। इनमे विवेक ओबेरॉय, सोनू निगम, अरिजीत सिंह के करियर को बर्बाद करने का आरोप सलमान खान पर है।

सुशांत सिंह के निधन के बाद से सलमान खान के लिए भी परेशानियां बढ़ गयी है। सरेआम सोशल मीडिया पर सलमान खान और उनके फिल्म का बहिष्कार चालू है। अकारण सुशांत सिंह के निधन के बाद मुश्किलों में फंसे सलमान खान की मुसीबत तब और बढ़ गयी जब पूजा मिश्रा का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे सलमान पर १५ साल तक रेप करने का आरोप लगाया है । जी हाँ, सलमान खान और उनके परिवार पर पूजा मिश्रा ने १५ साल तक रेप करने का आरोप लगाया है। मामला यहाँ तक ही नहीं थमा तो पूजा मिश्रा द्वारा की गयी पुलिस FIR कि कॉपी भी वायरल हो गयी जो उन्होंने सलमान के खिलाफ दर्ज कराया था।

Pooja Mishra accuses Salman Khan and his brothers of rape ...

इन दिनों यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है और इस वायरल वीडियो के पीछे का सच शायद ही कुछ लोग जानते हों। दरअसल जिस वीडियो में सलमान खान पर आरोप लगाए गए है वो वीडियो २ साल पुराना है। पूजा मिश्रा ने यह वीडियो २०१८ में बना कर सोशल मीडिया के जरिये पोस्ट किया था। वीडियो अब भी पूजा मिश्रा के वाल पर उपलब्ध है। आप वीडियो देखने के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करके देख सकते है। वीडियो में अपमानजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। आप खुद ही वीडियो देखे और बताये क्या पूजा मिश्रा द्वारा लगाए गए आरोप में कोई तथ्य है या बेबुनियाद आरोप है हमें कमेंट सेक्शन में लिख कर बताये।

(earphone recommended) : video Link:https://www.youtube.com/watch?v=2vh-7r_Qr14 

Share Now

Related posts

Leave a Comment