“सुशांत को लगता था लोग उन्हें मार देंगे, सुनाई देती थी आवाज।” महेश भट्ट के एसोसिएट ने किया खुलासा।

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या की खबर सुनने के बाद हर कोई उनके इस कदम के पीछे की वजह जानने में लगा हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि १४ जून २०२० को यानि रविवार को सुशांत ने अपने बांद्रा के स्थित घर में फांसी लगा कर आत्महत्या किया था। सुशांत के मृत्यु के बाद महेश भट्ट के एसोसिएट और लेखक सुहित्रा सेनगुप्ता ने एक खुलासा किया है। उनके अनुसार सुशांत को अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देने लगी थीं। यह आवाजें सिर्फ और सिर्फ सुशांत को ही सुनाई देती थी उनके साथ मौजूद लोगो को नहीं।

सुहित्रा का कहना है कि “शांत सिंह राजपूत एक बार महेश भट्ट साहब से सड़क 2 में रोल के लिए मिलने आए थे। सुशांत बहुत बातूनी थे। वो हर टॉपिक पर बात कर सकते थे। चाहें वो क्वाटंम फिजिक्स हो या सिनेमा। इस दौरान भट्ट साहब को समझ में आ गया था कि सुशांत की हालत परवीन बॉबी जैसी हो चुकी है। अब केवल दवाइयां उन्हें ठीक कर सकती थीं। रिया चक्रवर्ती कुछ वक्त से सुशांत के साथ थीं, उन्होंने बहुत कोशिश की थी कि सुशांत वक्त पर दवाइयां लें, लेकिन सुशांत ने दवाइयां लेने से मना कर दिया था।”

सुहित्रा सेनगुप्ता ने आगे कहा: “लगभग एक साल से सुशांत सिंह राजपूत ने बाहरी दुनिया से अपना संपर्क तोड़ लिया था। रिया चक्रवर्ती उनके साथ थीं, लेकिन वो भी ज्यादा वक्त तक नहीं रह सकती थीं। अब वो वक्त आ गया था जब सुशांत को अजीब-अजीब सी आवाजें सुनाई देने लगी थीं। उन्हें ये महसूस होने लगा था कि लोग उन्हें मारने की कोशिश कर रहे हैं। एक दिन रिया और सुशांत उनके घर पर ही अनुराग कश्यप की फिल्म देख रहे थे। इस दौरान उन्होंने रिया से कहा मैंने अनुराग कश्यप की फिल्म को ना कह दिया, अब वो मुझे मार देगा। सुशांत की ये बाते सुनकर रिया को उनसे डर लगने लग गया था।”

सुशांत के इस बीमारी वजह पता चली तो महेश भट्ट ने रिया चक्रवर्ती को उनसे दूर हो जाने के लिए कहा। महेश ने रिया को समझाया कि इस बीमारी में रिया सुशांत के लिए कुछ नहीं कर सकती है। अगर वे सुशांत के साथ रही तो इसका बुरा असर उनपर भी पड़ सकता है।

महेश भट्ट के एसोसिएट सुहित्रा का यह बयान कितना सच्चा है और कितना झूठा यह बता पाना तो मुश्किल है परन्तु सुशांत के आत्महत्या करने के पीछे यह भी एक वजह हो सकता है। कल फिल्म क्रिटिक्स सुभाष झा ने भी यही खुलासा किया था। उनके अनुसार भी सुशांत ने बाहरी दुनिया से नाता तोड़ लिया था और उन्होंने एक एक करके सात फिल्मो को मना कर दिया था। सुभाष ने यह भी बताया कि कैसे जाफरी जी से फिल्मो के सिलसिले में मिलना ताल रहे थे सुशांत। पढ़े पूरी खबर यहाँ

Share Now

Related posts

Leave a Comment