45 साल बाद LAC पर बहा खून। भारत के तीन जाबांज हुए शहीद, ५ चीनी सैनिको की भी हुई मौत | पढ़े पूरी खबर

भारत और चीन के बीच पिछले काफी वक्त से लद्दाख में जारी विवाद अब और भी गहरा गया है। सोमवार रात को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस झड़प में भारतीय सेना के अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं। ये घटना तब हुई जब सोमवार रात को गलवान घाटी के पास दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद सबकुछ सामान्य होने की स्थिति आगे बढ़ रह थी।

बताया जा रहा है कि सिर्फ भारत की तरफ ही नहीं बल्कि चीन की तरफ भी कुछ सैनिकों को चोट पहुंची है। इस झड़प के दौरान किसी तरह की कोई गोली नहीं चली है, यानी हाथापाई ही हुई थी।

सूत्रों की मानें तो जब बॉर्डर कमांडर की बैठक हुई तो उसमें तय हुआ कि PP14-15-17 पर चीन LAC के उस ओर जाएगा, लेकिन चीनी सैनिकों ने इसे मानने से इनकार किया गया। भारत की ओर से बार-बार चीन को समझाया गया, चीनियों द्वारा इस दौरान हमला किया गया।

सूत्रों ने कहा कि चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर पत्थरबाजी की, उन्होंने लोहे के नाल, कीलें और लठ से भारत की सेना पर हमला किया। जो अफसर इस मामले को लीड कर रहे थे, उन्हें इसी पथराव-झड़प में काफी गहरी चोट आई हैं।

सूत्रों की मानें, तो भारत के 10-12 जवान घायल हुए हैं और चीन के भी इतने ही जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि, अभी सेना की ओर से आधिकारिक बयान दिया जाएगा।

झड़प में चीन की सेना को भी नुकसान पहुंचा है। चीन की तरफ 5 सैनिकों की मौत हुई है। हालांकि, चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने इसकी पुष्टि करने से इनकार कर दिया है।

भारतीय सेना की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘गलवान घाटी में सोमवार की रात को डि-एस्केलेशन की प्रक्रिया के दौरान भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं। दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इस वक्त इस मामले को शांत करने के लिए बड़ी बैठक कर रहे हैं’।

Share Now

Related posts

Leave a Comment