डेविड वॉर्नर ने उतारी टिकटोक क़्वीन शिल्पा शेट्टी की नकल, हंसने को हो जाएंगे मजबूर | वीडियो देखे |

लम्बे समय से क्रिकेट खेल बंद होने की वजह से सभी खिलाड़ी घर पर ही क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस वक़्त का सदुपयोग करते हुए कुछ खिलाडियों ने टिकटोक वीडियोस बनाना शुरू कर दिया है। टिकटोक वीडियोस बना बना कर अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। जो खिलाड़ी सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय है वे भी अपने दर्शको का मन लुभाने के लिए कुछ न कुछ गतिविधियाँ कर ही रहे हैं। बॉलीवुड में रुचि रखने वाले डेविड वार्नर फनी वीडियोस बना रहे हैं और शेयर कर रहे हैं।

उतारी शिल्पा की नकल


डेविड वार्नर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की नकल उतारते नज़र आ रहे हैं। जहां देखा जा सकता है की वे शिल्पा शेट्टी को कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल कुछ समय पहले शिल्पा शेट्टी ने एक टिक टॉक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में शिल्पा बड़े ही फनी अंदाज में गा रही थीं। अब डेविड बस उसी स्टाइल को कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं। उस वीडियो के साथ डेविड लिखते हैं- ये देख मैं काफी हंसा हूं।

बॉलीवुड गानों पर कमर हिलाई डेविड ने


डेविड वार्नर का यह नया अंदाज़ सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। क्रिकेट फ़ील्ड पर आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले ऑस्ट्रेलिएन क्रिकेट डेविड वार्नर के चाहने वाले भारत में भी हैं। उनको बॉलीवुड गानों पर कमर हिलाते देख फैन्स को विश्वास नहीं हो रहा। सोशल मीडिया पर उनकी काफी प्रशंसा की जा रही है। सोशल मीडिया पर डेविड वॉर्नर का हर वीडियो ट्रेंड कर रहा है। कुछ समय पहले ही डेविड ने अपने बच्चों संग अक्षय कुमार के गाने बाला पर डांस किया था।

Share Now

Related posts

Leave a Comment