ओवैसी के साथ मंच पर पाकिस्तान ज़िन्दाबाद की नारेबाज़ अमूल्या को कोर्ट से मिली जमानत | पढ़ें पूरी ख़बर

  • राजद्रोह जैसे संगीन मामले पर मिली जमानत।
  • ओवैसी के मौजूदगी में लगा था पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा

हिंदुस्तान में रह कर भी पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने की जुर्रत करने वाली अमूल्या लियोना अब तक जेल में सजा काट रही थी। उन्होंने २० फरवरी के दिन नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ बेंगलुरु में हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारा लगाया था। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी उस विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित थे। उनकी मौजूदगी में ही नारे बाज़ी हुई थी।

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें की बेंगलुरु की एक कोर्ट से अमूल्या को गुरुवार रात जमानत मिल गई है। २० फरवरी से लेकर अब तक वह जेल में ही सजा काट रही थी। उस पर राजद्रोह का संगीन मुक़दमा अभी तक चल रहा है। उनकी रिहाई को लेकर किसी प्रकार की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। बेंगलुरु की कोर्ट ने उसे जमानत दी है।

विरोध प्रदर्शन के तुरंत बाद ही पुलिस द्वारा अमूल्या के खिलाफ एक्शन लिया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी लड़की को हिरासत में ले लिया। तब से ही उसे जमानत नहीं मिली थी।

नारेबाज़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। ओवैसी की मौजूदगी की वजह से लोगों का उन पर भी गुस्सा फूट रहा था। ओवैसी की भी आलोचना नारेबाज़ी के चलते हुई थी। हालांकि उन्होंने खुद रोकने की कोशिश की थी और नाराजगी जाहिर की थी। अमूल्या के खिलाफ राजद्रोह का केस चल रहा है।

Share Now

Related posts

Leave a Comment