अमेरिका ने दिया वायरस का जवाब वायरस से, चीन में फैलाया ‘एलियन’ वायरस | पढ़ें पूरी ख़बर

चीन ने अमेरिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके देश में अमेरिका ने एलियन प्रजातियां भेज दी हैं, जिसकी वजह से चीन का पर्यावरण, इकोलॉजी और जीव-जंतु खत्म हो रहे हैं। ये एलियन प्रजातियां वायरस की हैं, जो फसलें खराब कर रही हैं। चूँकि चीन, अमेरिका पर धावा बोलने का मौका ढूंढने में लगा हुआ है, इसलिए चीन को आरोप लगाने में देर नहीं लगी।

चीन के पर्यावरण मंत्रालय से संबद्ध नानजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ एनवॉयरॉनमेंटल साइंस के एसोसिएट रिसर्चर मा फांगझोउ ने कहा कि चीन में 660 इन्वेसिव एलियन स्पीसीज (Invasive Alien Species – IAS) यानी आक्रामक एलियन प्रजातियां खोजी गई हैं। इनमें से 71 तो बेहद खतरनाक हैं। इनकी वजह से चीन की घरेलू प्रजातियों को खतरा है।

मा फांगझोउ ने कहा कि इन 660 इन्वेसिव एलियन प्रजातियों में से करीब 51 फीसदी अमेरिका से चीन में पहुंचे हैं। जिनकी वजह से चीन का पर्यावरण, इकोलॉजी और जीव-जंतु बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। चीन में ये प्रजातियां अंतरराष्ट्रीय मार्गों से होते हुए पहुंची हैं। इनमें से सबसे ज्यादा खतरनाक है पोपलर मोजैक वायरस (Poplar Mosaic Virus)। इसकी वजह से फसलें खराब हो रही हैं। यह वायरस अमेरिका से बीजों और पौधों की कंटिग्स के साथ चीन आया।

आक्रामक एलियन प्रजातियां एक देश से दूसरे देशों में अनाज, तेल, कार्गो या सामान के साथ चली जाती हैं। इसके बाद यहां तो विकसित होती हैं या फिर मौसम की वजह से मारी जाती है। लेकिन चीन ने अमेरिका पर आरोप लगाकर नया दांव चला है।

Share Now

Related posts

Leave a Comment