बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनते ही आदेश गुप्ता पर छाए संकट के बादल, दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में | पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में बीजेपी का नया नया मोर्चा संभालने वाले, बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें की आदेश गुप्ता को पद संभालते हुए जुम्मा जुम्मा हफ्ता दिन भी नहीं हुआ है और अभी से ही वो विवादों में घिर गए हैं। उनके साथ दिल्ली बीजेपी के सभी विधायक मौजूद थे। पुलिस ने आदेश गुप्ता को हिरासत में लिया और उन्हें राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की आदेश गुप्ता दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं की बिगड़ते हालातों के खिलाफ लॉकडाउन के बीच में राजघाट पर प्रदर्शन कर रहे थे।
बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता के इस प्रदर्शन का मुद्दा दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं के बिगड़ते हालात हैं। जैसा की आए दिन दिल्ली से खबर आती रही है की लोगों को अस्पताल में बेड नहीं मिल रहा, ना वेंटीलेटर की कोई सुविधा है आदि। इसी मुद्दे पर रविवार को राजघाट पर प्रदर्शन कर रहे बीजेपी के विधायकों और प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के खिलाफ एक्शन लिया गया।

[visual-link-preview encoded=”eyJ0eXBlIjoiaW50ZXJuYWwiLCJwb3N0IjozMzQwLCJwb3N0X2xhYmVsIjoiUG9zdCAzMzQwIC0g4KSP4KSVIOCktuCkv+CkleCljeCkt+Ckv+CkleCkviDgpKjgpYcg4KSv4KWL4KSX4KWAIOCkuOCksOCkleCkvuCksCDgpJXgpYsg4KSy4KSX4KS+4KSv4KS+IOCkj+CklSDgpJXgpLDgpYvgpKHgpLwg4KSV4KS+IOCkmuClguCkqOCkviB8IDI1IOCkuOCljeCkleClguCksuCli+CkgiDgpLjgpYcg4KSy4KS/4KSv4KS+IDEg4KS14KSw4KWN4KS3IOCkpOCklSDgpLXgpYfgpKTgpKggfCDgpJzgpL7gpKjgpYfgpIIg4KSV4KWI4KS44KWHIOCkleCkv+Ckr+CkviDgpK/gpYcg4KSV4KS+4KSw4KSo4KS+4KSu4KS+IiwidXJsIjoiIiwiaW1hZ2VfaWQiOjMzNDIsImltYWdlX3VybCI6Imh0dHBzOi8vd3d3LmRlYXJmYWN0cy5jb20vd3AtY29udGVudC91cGxvYWRzLzIwMjAvMDYvYW5hbWlrYS1zaHVrbGEtMjQweDE3Mi5wbmciLCJ0aXRsZSI6IuCkj+CklSDgpLbgpL/gpJXgpY3gpLfgpL/gpJXgpL4g4KSo4KWHIOCkr+Cli+Ckl+ClgCDgpLjgpLDgpJXgpL7gpLAg4KSV4KWLIOCksuCkl+CkvuCkr+CkviDgpI/gpJUg4KSV4KSw4KWL4KSh4KS8IOCkleCkviDgpJrgpYLgpKjgpL4gfCAyNSDgpLjgpY3gpJXgpYLgpLLgpYvgpIIg4KS44KWHIOCksuCkv+Ckr+CkviAxIOCkteCksOCljeCktyDgpKTgpJUg4KS14KWH4KSk4KSoIHwg4KSc4KS+4KSo4KWH4KSCIOCkleCliOCkuOClhyDgpJXgpL/gpK/gpL4g4KSv4KWHIOCkleCkvuCksOCkqOCkvuCkruCkviIsInN1bW1hcnkiOiLgpLngpK4g4KSG4KSq4KSV4KWLIOCkheCkreClgCDgpJzgpYsg4KSW4KSs4KSwIOCkrOCkpOCkvuCkqOClhyDgpJzgpL4g4KSw4KS54KWHIOCkueCliCDgpLXgpYsg4KSq4KWd4KSV4KSwIOCkhuCkqiDgpJzgpL7gpKgg4KSq4KS+4KSP4KSC4KSX4KWHIOCkleClgCDgpJXgpYjgpLjgpYcg4KSP4KSVIOCkruCkueCkv+CksuCkviDgpK3gpYAg4KSo4KS/4KSv4KSu4KWLIOCkleCkviDgpKrgpL7gpLLgpKgg4KSV4KSw4KSk4KWHIOCkueClgeCkjyDgpLjgpLDgpJXgpL7gpLAg4KSV4KWHIOCkhuCkgeCkliDgpK7gpYfgpIIg4KSn4KWC4KSyIOCkneCli+CklSDgpLjgpJXgpKTgpYAg4KS54KWI4KWkIFsmaGVsbGlwO10iLCJ0ZW1wbGF0ZSI6InVzZV9kZWZhdWx0X2Zyb21fc2V0dGluZ3MifQ==”]

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस ने पार्टी के दूसरे नेताओं को भी हिरासत में लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी नेता, केजरीवाल सरकार के उस फैसले के खिलाफ भी प्रदर्शन कर रहे थे जिसमें केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के सरकारी अस्पताल और प्राइवेट हॉस्पिटल में सिर्फ दिल्ली के मरीजों का इलाज कराने का फैसला किया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ये फैसला लिया है। इसी के साथ सोमवार से दिल्ली के बॉर्डर एक बार फिर से खोल दिए जाएंगें।

Share Now

Related posts

Leave a Comment