आयुष मंत्रालय ने My Life My Yoga प्रतियोगिता का किया शुभारंभ | पढ़े विस्तार से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व भर में अपनी स्फूर्ति और दैनिक दिनचर्या को लेकर चर्चा में रहते हैं। समय-समय पर आप उनके अलग-अलग प्रकार की योग क्रियाओं के वीडियो भी देखते रहते होंगे। भारत समेत पूरे विश्व जगत में योग के प्रति और अधिक रुझान लाने हेतु भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने एक अनोखी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इसके अंतर्गत भारत सरकार ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले अंतर्राष्ट्रीय वीडियो ब्लॉग प्रतियोगिता ‘MyLifeMyYoga’ का शुभारंभ किया है। इस प्रतियोगिता में भारत समेत विश्व का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है। पीएम मोदी ने 31 मई 2020 को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में इस प्रतियोगिता की घोषणा की थी।

ऐसे बने प्रतियोगिता का हिस्सा


आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने बताया कि MyLifeMyYoga प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आपको अपना तीन मिनट का एक वीडियो आयुष मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इस वीडियो में आप जो योग या आसन करते हो, वे करते हुए दिखाना है। और यह भी बताना है कि योग से आपके जीवन पर कैसा बदलाव आया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस आशय का अनुरोध करते हुए कहा कि आप इस प्रतियोगिता में अवश्य हिस्सा लें।

[visual-link-preview encoded=”eyJ0eXBlIjoiaW50ZXJuYWwiLCJwb3N0IjozMTc5LCJwb3N0X2xhYmVsIjoiUG9zdCAzMTc5IC0g4KSu4KSc4KSm4KWC4KSwIOCkquCljeCksOCktuCkguCkuOCklSDgpKjgpYcg4KSX4KS+4KSv4KS+IOCkuOCli+CkqOClgiDgpLjgpYLgpKYg4KSq4KSwIOCkl+CkvuCkqOCkviwg4KS44KWL4KSo4KWCIOCkqOClhyDgpLDgpYDgpJ/gpY3gpLXgpYDgpJ8g4KSV4KSwIOCkpuCkv+Ckr+CkviDgpLDgpL/gpKrgpY3gpLLgpL7gpK8sIOCkhuCkqiDgpK3gpYAg4KSm4KWH4KSW4KS/4KSPIOCkheCkreCkv+CkqOClh+CkpOCkviDgpJXgpL4g4KSm4KS/4KSyIOCkm+ClguCkqOClhyDgpLXgpL7gpLLgpL4g4KSc4KS14KS+4KSsIiwidXJsIjoiIiwiaW1hZ2VfaWQiOjMxODUsImltYWdlX3VybCI6Imh0dHBzOi8vd3d3LmRlYXJmYWN0cy5jb20vd3AtY29udGVudC91cGxvYWRzLzIwMjAvMDYvc29udS1zb29kLTI0MHgxNzIucG5nIiwidGl0bGUiOiLgpK7gpJzgpKbgpYLgpLAg4KSq4KWN4KSw4KS24KSC4KS44KSVIOCkqOClhyDgpJfgpL7gpK/gpL4g4KS44KWL4KSo4KWCIOCkuOClguCkpiDgpKrgpLAg4KSX4KS+4KSo4KS+LCDgpLjgpYvgpKjgpYIg4KSo4KWHIOCksOClgOCkn+CljeCkteClgOCknyDgpJXgpLAg4KSm4KS/4KSv4KS+IOCksOCkv+CkquCljeCksuCkvuCkrywg4KSG4KSqIOCkreClgCDgpKbgpYfgpJbgpL/gpI8g4KSF4KSt4KS/4KSo4KWH4KSk4KS+IOCkleCkviDgpKbgpL/gpLIg4KSb4KWC4KSo4KWHIOCkteCkvuCksuCkviDgpJzgpLXgpL7gpKwiLCJzdW1tYXJ5Ijoi4KSP4KSV4KWN4KSf4KSwIOCkuOCli+CkqOClgiDgpLjgpYLgpKYg4KSF4KSq4KSo4KWAIOCkpuCksOCkv+Ckr+CkvuCkpuCkv+CksuClgCDgpJTgpLAg4KSu4KSm4KSmIOCkleClhyDgpJzgpJzgpLzgpY3gpKzgpYcg4KS44KWHIOCkuOCkreClgCDgpLLgpYvgpJfgpYvgpIIg4KSV4KWHIOCkpuCkv+CksuCli+CkgiDgpK7gpYfgpIIg4KSw4KS+4KScIOCkleCksCDgpLDgpLngpYcg4KS54KWI4KSC4KWkIOCkn+CljeCkteCkv+Ckn+CksCDgpKrgpLAg4KSP4KSVIOCkr+ClguCknOCkvOCksCDgpKjgpYcg4KS44KWL4KSo4KWCIOCkuOClguCkpiDgpJXgpYsg4KSs4KS54KWB4KSkIOCkquCljeCksOCkreCkvuCkteCkv+CkpCDgpJXgpL/gpK/gpL4g4KS54KWI4KWkIFsmaGVsbGlwO10iLCJ0ZW1wbGF0ZSI6InVzZV9kZWZhdWx0X2Zyb21fc2V0dGluZ3MifQ==”]

आयुष मंत्रालय नहीं करेगा सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन


आयुष मंत्रालय ने इस वर्ष योग दिवस पर कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाने का फैसला किया है। आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि पहले, प्रधानमंत्री को लेह में योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेना था, लेकिन अब COVID19 संकट के कारण किसी भी तरह का आयोजन संभव नहीं है अतः उस दिन कोई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

Share Now

Related posts

Leave a Comment