मजदूर प्रशंसक ने गाया सोनू सूद पर गाना, सोनू ने रीट्वीट कर दिया रिप्लाय, आप भी देखिए अभिनेता का दिल छूने वाला जवाब

एक्टर सोनू सूद अपनी दरियादिली और मदद के जज़्बे से सभी लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं।

ट्विटर पर एक यूज़र ने सोनू सूद को बहुत प्रभावित किया है। इस यूज़र ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच फंसे प्रवासियों की मदद करने के लिए अभिनेता सोनू सूद को एक गीत समर्पित किया है।

ट्विटर यूज़र अभिषेक कुशवाहा ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह फिल्म जांबाज के एक गात “तेरा साथ है कितना प्यारा” गाते हुए देखे जा सकते हैं। कुशवाहा ने गीत के बोलों को थोड़ा बदल दिया है और अपनी सुरीली आवाज़ में अलग अंदाज में गीत को गाया है।

कुशवाहा ने क्लिप को साझा करते हुए लिखा, “भईया, आशिर्वाद चाहिए।

वीडियो अभिनेता सोनू सूद की नज़रों से अछूता नहीं रह पाया और सूद ने इसे सुपर मीठी प्रतिक्रिया देते हुए रीट्वीट किया। अभिनेता सोनू सूद इनकी गायकी से इतने प्रभावित हुए कि सूद ने कह डाला कि अगर वो वापस भेज सकते हैं तो वह उन्हें मुंबई वापस ला भी सकते हैं।

सोनू सूद का पूरा ट्वीट यहां देखें:

लॉकडाउन के बीच प्रवासियों को अपने घरों तक पहुंचाने में मदद के लिए सोनू सूद को एक असली नायक के रूप में सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने एक टोल-फ्री नंबर लॉन्च किया ताकि लोग मदद के लिए उनके पास पहुंच सकें। अभिनेता ने पंजाब में डॉक्टरों को 1,500 से अधिक पीपीई किट भी दान किए हैं। उन्होंने मुम्बई में स्वास्थ्यकर्मियों के आवास के रूप में अपने होटल की भी पेशकश की।

Share Now

Related posts

Leave a Comment