जैसा खाओगे अन्न वैसा होगा मन | भोजन के प्रकार और उसका जीवन पर प्रभाव | कौशल पाण्डेय

भोजन तीन प्रकार के होते है सात्विक, राजसिक एवं तामसिक

  1. सात्विक: सात्विक भोजन सदा ही ताजा पका हुआ, सादा, रसीला, शीघ्र पचने वाला, पोषक, मीठा एवं स्वादिष्ट होता है। यह मस्तिष्क में ऊर्जा में वृद्धि करता है और मन को प्रफुल्लित एवं शांत रखता है। सात्विक भोजन शरीर और मन को पूर्ण रूप से स्वस्थ रखने में बहुत अधिक सहायक है, जो आध्यात्मिक, मानसिक एवं शारीरिक तीनों प्रकार से अच्छा स्वास्थ्य पाना चाहते है उन्हें सात्विक भोजन करना चाहिए।

  2. राजसिक: जो लोग चाहते है कि वो सिफर्म मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बने उन्हें राजसिक भोजन करना चाहिए। कड़वा, खट्टा, नमकीन, तेज, चटपटा और सूखा होता है। पूड़ी, पापड़, तेज स्वाद वाले मसाले, मिठाइयां, दही, बैंगन, गाजर, मूली, नीम्बू, मसूर, चार-कॉफी, पान आदि राजसिक भोजन के अन्तर्गत आते हैं।

  3. तामसिक: जो लोग चाहते है कि भोजन करने से सिर्फ उनका शरीर ताकतवर और मजबूत बने उन लोगों को तामसिक भोजन करना चाहिए। बासी, जूठा, अधपका, गंधयुक्त आहार, चर्बीदार य भारी भोजन जैसे मछली, मांस, अण्डे, शराब, लहसून, प्याज, तम्बाकू, पेस्ट्री, पिजा, बर्गर, ब्रेड, तन्दूरी रोटी, बेकरी उत्पाद, चाय-कॉफी, जैम, नूडल्स चिप्स समेत सभी तले हुए पदार्थ आदि होते है। ये शरीर में गर्मी पैदा करते है इसलिए इन्हें तामसिक भोजन की श्रेणी में रखा गया है।

भोजन शुद्ध और सात्विक होना चाहिए। शास्त्रों में कहा गया है कि सात्विक भोजन से व्यक्ति का मन सकारात्मक सोच वाला व मस्तिष्क शांतिमय बनता है। इससे शरीर स्वस्थ रहकर निरोगी बनता है।

सात्विक भोजन से व्यक्ति चेतना के तल से उपर उठकर निर्भिक तथा होशवान बनता है और ता‍मसिक भोजन से चेतना में गिरावट आती है जिससे व्यक्ति मूढ़ बनकर भोजन तथा संभोग में ही रत रहने वाला बन जाता है।
राजसिक भोजन व्यक्ति को जीवन पर्यंत तनावग्रस्त, चंचल, भयभीत और अति भावुक बनाए रखकर सांसार में उलझाए रखता है।

जैसा खाओगे अन्न, वैसा बनेगा मन’ और ‘जैसा पियोगे पानी, वैसी बनेगी बानी’ ये पुरानी कहावतें हैं और शत-प्रतिशत सत्य हैं। सात्विक भोजन न केवल मानसिक बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी अमृत के समान है। तामसी और राजसी भोजन से ही तमाम तरह के शारीरिक और मानसिक रोग होते हैं

राजसिक भोजन से उत्तेजना का संचार होता है, जिसके कारण व्यक्ति में क्रोध तथा चंचलता बनी रहती है। तामसिक भोजन द्वारा आलस्य, अति नींद, उदासी, सेक्स भाव और नकारात्मक धारणाओं से व्यक्ति ग्रसित होकर चेतना को गिरा लेता है।

जैसा खाओगे अन्न वैसा बनेगा मन यह हमारे वेदो में वर्णित है, सनातन धर्म में भोजन को ईश्वर का स्वरूप माना गया है। शास्त्रों में कहा गया है ‘अन्नं ब्रह्म’ अर्थात् अन्न ब्रह्म है। हमारे भोजन का सीधा प्रभाव हमारे चरित्र व मन पर पड़ता है। आज शास्त्रोक्त बातों को रुढ़ियां मानकर इनके उल्लंघन करने के परिणामस्वरूप समाज निरन्तर पतन की ओर अग्रसर होता जा रहा है।आज की पीढ़ी भोजन बनाने व ग्रहण करने के नियमों तक से अनजान हैं ऐसी स्थिति में उनके द्वारा उन नियमों के पालन की आशा करना व्यर्थ है।

[visual-link-preview encoded=”eyJ0eXBlIjoiaW50ZXJuYWwiLCJwb3N0IjozMTI3LCJwb3N0X2xhYmVsIjoiUG9zdCAzMTI3IC0g4KSG4KSC4KSW4KWL4KSCIOCkuOClhyDgpKjgpL/gpJXgpLLgpYcg4KSP4KSVIOCkhuCkgeCkuOClgSDgpLjgpYcg4KSt4KWAIOCkueCliyDgpLjgpJXgpKTgpL4g4KS54KWIIOCkleCli+CksOCli+CkqOCkviDgpJXgpL4g4KSW4KSk4KSw4KS+IHwg4KSq4KWd4KWHIOCkquClguCksOClgCDgpJbgpKzgpLDgpaQiLCJ1cmwiOiIiLCJpbWFnZV9pZCI6MzEzMSwiaW1hZ2VfdXJsIjoiaHR0cHM6Ly93d3cuZGVhcmZhY3RzLmNvbS93cC1jb250ZW50L3VwbG9hZHMvMjAyMC8wNi90aGUtcmlzay1vZi1jb3JvbmEtZnJvbS10ZWFycy1jb21pbmctZnJvbS10aGUtZXllcy0yNDB4MTcyLnBuZyIsInRpdGxlIjoi4KSG4KSC4KSW4KWL4KSCIOCkuOClhyDgpKjgpL/gpJXgpLLgpYcg4KSP4KSVIOCkhuCkgeCkuOClgSDgpLjgpYcg4KSt4KWAIOCkueCliyDgpLjgpJXgpKTgpL4g4KS54KWIIOCkleCli+CksOCli+CkqOCkviDgpJXgpL4g4KSW4KSk4KSw4KS+IHwg4KSq4KWd4KWHIOCkquClguCksOClgCDgpJbgpKzgpLDgpaQiLCJzdW1tYXJ5Ijoi4KSV4KWL4KSw4KWL4KSo4KS+IOCkteCkvuCkr+CksOCkuCDgpJXgpYsg4KSy4KWH4KSV4KSwIOCkoeClieCkleCljeCkn+CksOCli+CkgiDgpKjgpYcg4KSV4KS/4KSv4KS+IOCkmuCljOCkguCkleCkviDgpKbgpYfgpKjgpYcg4KS14KS+4KSy4KS+IOCkluClgeCksuCkvuCkuOCkvuClpCDgpJXgpYvgpLDgpYvgpKjgpL4g4KS14KS+4KSv4KSw4KS4IOCkleCkviDgpLjgpILgpJXgpY3gpLDgpK7gpKMg4KSo4KS+4KSVIOCklOCksCDgpK7gpYHgpIHgpLkg4KSV4KWHIOCknOCksOCkv+Ckr+ClhyDgpZ7gpYjgpLIg4KS44KSV4KSk4KS+IOCkueCliCBbJmhlbGxpcDtdIiwidGVtcGxhdGUiOiJ1c2VfZGVmYXVsdF9mcm9tX3NldHRpbmdzIn0=”]

अन्न का हमारे मन पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। इसलिए हम क्या भोजन कर रहे हैं? कैसे कर रहे हैं? और किस धन से खरीदा गया भोजन कर रहे हैं? इन सब बातों का हमारे मन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है।
इसलिए सदा घर में मेहनत और ईमानदारी से कमाए हुए धन से ही भोजन लाएं। घर में बने हुए भोजन का ईश्वर को भोग लगाकर भोजन को प्रसाद स्वरूप ग्रहण करना चाहिए।

Share Now

Related posts

Leave a Comment