अमेरिका – चीन की बढ़ी तल्खियां, ट्रम्प ने लगाई चीन से आने वाले विमानों पर पाबंदी

अमेरिका और चीन के रिश्ते समय बीतने के साथ बिगड़ते जा रहे। दोनो देशों की सरकारें एक के बाद एक फैसला लेकर बीच की दरारों को और भी गहरा कर रही हैं। दरअसल अब अमेरिका ने चीन के खिलाफ सख्ती बरतते हुए कड़ा क़दम उठाया है। अमेरिकी सरकार ने चीन से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। अब ये पाबंदी 16 जून से लागू हो जाएगी। इसकी घोषणा अमेरिका के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने बीते दिन की है। ऐसे में ज़ाहिर है कि इन दोनो देशों की उड़ाने अगले महज़ 10 दिनो तक ही जारी रहने वाली हैं। फिर उसके बाद अमेरिका में चीन की फ्लाइट्स की एन्ट्री नही हो पाएगी।

इस फैसले के पीछे एक बड़ी वजह बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक दोनो देशों के बीच फ्लाइट्स को लेकर हुए मौजूदा डील का चीन पालन नही कर पा रहा। साथ ही कोरोना के चलते अमेरिका में आई विपदा के लिये ट्रम्प सिर्फ और सिर्फ चीन को ही ज़िम्मेदार मानते हैं।आपको बता दें कि कुछ दिन पहले अमेरिका की युनाइटेड एयरलाइंस और डेल्टा एयरलाइंस ने जून महीने से एक बार फिर चीन के लिए फ्लाइट्स शुरू करने की बात कही थी। कोरोना वायरस की आपदा के बावजूद चीन की एयरलाइंस ने अमेरिका के लिए अपनी उड़ानों का सिलसिला जारी रखा था।

[visual-link-preview encoded=”eyJ0eXBlIjoiaW50ZXJuYWwiLCJwb3N0IjoyOTkzLCJwb3N0X2xhYmVsIjoiUG9zdCAyOTkzIC0g4KSV4KWH4KSw4KSyIOCkruClh+CkgiDgpLLgpYvgpJfgpYvgpIIg4KSV4KS+IOCkheCkruCkvuCkqOCkteClgOCkryDgpJrgpYfgpLngpLDgpL4g4KSG4KSv4KS+IOCkuOCkvuCkruCkqOClhywg4KSX4KSw4KWN4KSt4KS14KSk4KWAIOCkueCkpeCkv+CkqOClgCDgpJXgpYsg4KSW4KS/4KSy4KS+4KSv4KS+IOCkquCkn+CkvuCkluCli+CkgiDgpLjgpYcg4KSt4KSw4KS+IOCkheCkqOCkvuCkqOCkvuCkuCB8IiwidXJsIjoiIiwiaW1hZ2VfaWQiOjI5OTQsImltYWdlX3VybCI6Imh0dHBzOi8vd3d3LmRlYXJmYWN0cy5jb20vd3AtY29udGVudC91cGxvYWRzLzIwMjAvMDYva2VyYWxhLXByZWduYW50LWVsZXBoYW50LWtpbGxlZC1hZnRlci1lYXRpbmctYS1waW5lYXBwbGUtZmlsbGVkLXdpdGgtYS1maXJlY3JhY2tlci0yNDB4MTcyLnBuZyIsInRpdGxlIjoi4KSV4KWH4KSw4KSyIOCkruClh+CkgiDgpLLgpYvgpJfgpYvgpIIg4KSV4KS+IOCkheCkruCkvuCkqOCkteClgOCkryDgpJrgpYfgpLngpLDgpL4g4KSG4KSv4KS+IOCkuOCkvuCkruCkqOClhywg4KSX4KSw4KWN4KSt4KS14KSk4KWAIOCkueCkpeCkv+CkqOClgCDgpJXgpYsg4KSW4KS/4KSy4KS+4KSv4KS+IOCkquCkn+CkvuCkluCli+CkgiDgpLjgpYcg4KSt4KSw4KS+IOCkheCkqOCkvuCkqOCkvuCkuCB8Iiwic3VtbWFyeSI6IuCkruCksuCkquCljeCkquClgeCksOCkrjog4KSV4KWH4KSw4KSyIChLZXJhbGEpIOCkruClh+CkgiDgpKrgpLbgpYHgpJPgpIIg4KSV4KWHIOCkuOCkvuCkpSDgpKbgpYHgpLDgpY3gpLXgpY3gpK/gpLXgpLngpL7gpLAg4KSV4KS+IOCkj+CklSDgpKzgpYfgpLngpKYg4KS24KSw4KWN4KSu4KSo4KS+4KSVIOCkruCkvuCkruCksuCkviDgpLjgpL7gpK7gpKjgpYcg4KSG4KSv4KS+IOCkueCliCB8IFsmaGVsbGlwO10iLCJ0ZW1wbGF0ZSI6InVzZV9kZWZhdWx0X2Zyb21fc2V0dGluZ3MifQ==”]

 

गौरतलब है कि पिछले महीने अमेरिका ने बीजिंग पर अमेरिकी एयरलाइंस की चीन के लिये फिर से शुरु होने वाली उड़ान को बाधित करने का आरोप लगाया था। आपको बता दें कि अमेरिकी एयरलाइंस कंपनियों की फ्लाइट्स फाइव वन पॉलिसी होने के बाद भी चीन के लिए उड़ान नहीं भर रही हैं। बताया जा रहा है कि ‘चीनी नागरिक उड्डयन प्रशासन’ की तरफ से लगाई गई रोक से पहले ही अमेरिकी कम्पनियां अपनी उड़ानें रद्द कर चुकी थीं।

Share Now

Related posts

Leave a Comment