नहीं रहे गीत “रिंकिया के पापा” के संगीतकार धनंजय मिश्रा | भोजपुरी फिल्म जगत में शोक की लहर

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए साल 2020 काफी बुरा साबित हो रहा है। बॉलिवुड म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान के बाद भोजपुरी सिनेमा के बड़े म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा के निधन की खबर आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुबह 7 बजे घर पर उनका निधन हो गया था। मुंबई के मीरा रोड पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे।

भोजपुरी म्यूजिक डायरेक्टर के निधन पर लगा बड़ा झटका,
मुंह से खून आने की खबर

धनंजय मिश्रा भोजपुरी सिनेमा के बड़े म्यूजिक डायरेक्टर थे। उन्होंने बॉलिवुड और टॉलिवुड फिल्मों के लिए भी काम किया था। मनोज तिवारी को बनाने में धनंजय की बड़ी भूमिका मानी जाती है। ‘रिंकिया के पापा’ गाना धनंजय ने ही कम्पोज किया था। भोजपुरी स्टार पवन सिंह के ज्यादातर गाने धनंजय ने ही कम्पोज किए थे।

उनके निधन की खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके मुंह से अचानक खून आने लगा था जिसके बाद उनकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। उनके निधन की खबर पर खेसारी लाल यादव पहुंचे वहीं काजल राघवानी, मनोज तिवारी, रवि किशन और धनंजय के करीबी संजय भूषण पटियाला ने भी उनको श्रद्धांजलि।

मनोज तिवारी ने गहरा दुख जताते हुए कहा है, हमारे छोटे भाई और वर्तमान भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े संगीतकार धनंजय मिश्रा का यू जाने से मुझे झटका लगा। मैंने अपने करियर में 4500 गाने गाए जिसमे 1500 गानों का संगीत धनंजय मिश्रा ने दिया था। एक चमकती-मुस्कुराती प्रतिभा का निधन… दुआएं, प्रार्थनाएं और शोक संवेदनाएं।

निरहुआ ने ट्वीट कर लिखा, ‘भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के हम सब के चहेते संगीतकार धनंजय मिश्रा जी के निधन की खबर से स्तब्ध हूं |

[visual-link-preview encoded=”eyJ0eXBlIjoiaW50ZXJuYWwiLCJwb3N0IjozMDIwLCJwb3N0X2xhYmVsIjoiUG9zdCAzMDIwIC0g4KSV4KWL4KSw4KWL4KSo4KS+IDog4KSs4KWA4KSu4KS+4KSw4KWAIOCkr+CkviDgpLjgpK7gpL7gpJwg4KSV4KWHIOCkqOCkvuCktiDgpJXgpL4g4KSu4KS54KS+4KS34KSh4KWN4KSv4KSC4KSk4KWN4KSwP+KAkyDgpKHgpYkuIOCkieCkpOCljeCkpOCkriDgpK7gpL7gpLngpYfgpLbgpY3gpLXgpLDgpYAgfCDgpJzgpL7gpKjgpYfgpIIg4KSq4KWC4KSw4KS+IOCkuOCkmiIsInVybCI6IiIsImltYWdlX2lkIjozMDI1LCJpbWFnZV91cmwiOiJodHRwczovL3d3dy5kZWFyZmFjdHMuY29tL3dwLWNvbnRlbnQvdXBsb2Fkcy8yMDIwLzA2L+CkoeCliS4t4KSJ4KSk4KWN4KSk4KSuLeCkruCkvuCkueClh+CktuCljeCkteCksOClgC0yNDB4MTcyLnBuZyIsInRpdGxlIjoi4KSV4KWL4KSw4KWL4KSo4KS+IDog4KSs4KWA4KSu4KS+4KSw4KWAIOCkr+CkviDgpLjgpK7gpL7gpJwg4KSV4KWHIOCkqOCkvuCktiDgpJXgpL4g4KSu4KS54KS+4KS34KSh4KWN4KSv4KSC4KSk4KWN4KSwP+KAkyDgpKHgpYkuIOCkieCkpOCljeCkpOCkriDgpK7gpL7gpLngpYfgpLbgpY3gpLXgpLDgpYAgfCDgpJzgpL7gpKjgpYfgpIIg4KSq4KWC4KSw4KS+IOCkuOCkmiIsInN1bW1hcnkiOiJQaHlzaWNhbCBkaXN0YW5jaW5nIOCkleCliyBzb2NpYWwgZGlzdGFuY2luZyDgpJXgpY3gpK/gpYvgpIIg4KSV4KS54KS+PyDgpJzgpLDgpL4g4KS44KWL4KSa4KS/4KSPISAgWyZoZWxsaXA7XSIsInRlbXBsYXRlIjoidXNlX2RlZmF1bHRfZnJvbV9zZXR0aW5ncyJ9″]

आप हमारे दिलों में सदैव रहेंगे. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें.’ वहीं खेसारी लाल यादव ने लिखा, ‘बहुत दुखद समाचार भोजपुरी के महान संगीतकार धनंजय मिश्रा जी अब हमारे बीच नही रहे. धनंजय भईया आप हमेशा याद आयेंगे, इस दुख की घड़ी मे मैं धनंजय भईया के परिवार के साथ हूं. भगवान उनके आत्मा को शांति प्रदान करे .’

Share Now

Related posts

Leave a Comment