अब मोबाइल बताएगा किस अस्पताल में कितने बेड हैं खाली, सरकार ने लॉन्च किया ऐप।

पुरे देश में कोरोना संकट गहराता जा रहा है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि लॉकडाउन से कोरोना खत्म नहीं हो सकता है। कोरोना का इलाज जरूरी है। उन्होंने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली में कोविड-19 अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी दी।

अरविन्द केजरीवाल ने कहा, ‘सब कुछ बंद करने से कोरोना खत्म नहीं होगा. कोरोना का इलाज करना जरूरी है. अगर दिल्ली में मौत का आंकड़ा बढ़ने लगा तो उन्हें चिंता होगी, लेकिन मरीज ठीक हों और घर चले जाएं तो चिंता की बात नहीं है। अगर कोरोना के 10 हजार मरीज हो जाएं लेकिन सिर्फ 8 हजार बेड उपलब्ध हों, तब उन्हें चिंता होगी।’

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 5 जून तक 9,500 बेड तैयार कर लिए जाएंगे। कोविड-19 मरीजों के लिए होटल भी टेकओवर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE) किट, वेंटिलेटर कम पड़ गए तो मौत भी ज्यादा होगी. आज 6,600 बेड का इंतजाम कर दिया गया है, इनमें अभी 2100 बेड पर मरीज हैं. 5 जून तक दिल्ली में 9,500 बेड तैयार हो जाएंगे, होटल भी टेकओवर कर रहे हैं।’

[visual-link-preview encoded=”eyJ0eXBlIjoiaW50ZXJuYWwiLCJwb3N0IjoyOTAyLCJwb3N0X2xhYmVsIjoiUG9zdCAyOTAyIC0g4KSu4KWL4KSm4KWAIOCkqOClhyDgpJXgpL7gpLDgpYvgpKzgpL7gpLDgpL/gpK/gpYvgpIIg4KSV4KWLIOCkpuCkv+CksuCkvuCkr+CkviDgpK3gpLDgpYvgpLjgpL4gfCDgpJXgpLngpL4g4KSG4KSqIOCkj+CklSDgpJXgpKbgpK4g4KSs4KSi4KS+4KSH4KSPIOCkuOCksOCkleCkvuCksCDgpIbgpKrgpJXgpYcg4KS44KS+4KSlIOCkrOClneCkvuCkj+Ckl+ClgCDgpJrgpL7gpLAg4KSV4KSm4KSuIHwg4KSq4KWd4KWH4KSCIOCkquClguCksOClgCDgpZngpKzgpLAiLCJ1cmwiOiIiLCJpbWFnZV9pZCI6MjkwMywiaW1hZ2VfdXJsIjoiaHR0cHM6Ly93d3cuZGVhcmZhY3RzLmNvbS93cC1jb250ZW50L3VwbG9hZHMvMjAyMC8wNi/gpK7gpYvgpKbgpYAt4KSo4KWHLeCkleCkvuCksOCli+CkrOCkvuCksOCkv+Ckr+Cli+Ckgi3gpJXgpYst4KSm4KS/4KSy4KS+4KSv4KS+LeCkreCksOCli+CkuOCkvi0tMjQweDE3Mi5wbmciLCJ0aXRsZSI6IuCkruCli+CkpuClgCDgpKjgpYcg4KSV4KS+4KSw4KWL4KSs4KS+4KSw4KS/4KSv4KWL4KSCIOCkleCliyDgpKbgpL/gpLLgpL7gpK/gpL4g4KSt4KSw4KWL4KS44KS+IHwg4KSV4KS54KS+IOCkhuCkqiDgpI/gpJUg4KSV4KSm4KSuIOCkrOCkouCkvuCkh+CkjyDgpLjgpLDgpJXgpL7gpLAg4KSG4KSq4KSV4KWHIOCkuOCkvuCkpSDgpKzgpZ3gpL7gpI/gpJfgpYAg4KSa4KS+4KSwIOCkleCkpuCkriB8IOCkquClneClh+CkgiDgpKrgpYLgpLDgpYAg4KWZ4KSs4KSwIiwic3VtbWFyeSI6IuCkleCli+CksOCli+CkqOCkviDgpLjgpILgpJXgpJ8g4KSu4KWHIOCkhuCksOCljeCkpeCkv+CklSDgpLXgpY3gpK/gpLXgpLjgpY3gpKXgpL4g4KSV4KWHIOCkmuCksOCkruCksOCkvuCkqOClhyDgpJXgpYcg4KS54KS+4KSy4KS+4KSk4KWL4KSCIOCkruClh+CkgiDgpKbgpYfgpLYg4KSV4KWHIOCkleCkvuCksOCli+CkrOCkvuCksOCkv+Ckr+Cli+CkgiDgpJXgpYsg4KS44KSw4KSV4KS+4KSwIOCkqOClhyDgpK/gpLkg4KSG4KS24KWN4KS14KS+4KS44KSoIOCkpuCkv+Ckr+CkviDgpLngpYggIFsmaGVsbGlwO10iLCJ0ZW1wbGF0ZSI6InVzZV9kZWZhdWx0X2Zyb21fc2V0dGluZ3MifQ==”]

 

उन्होंने कहा, ‘अगर घर में कोरोना का मरीज है तो वो कहां जाए? जानकारी की कमी थी. इसलिए ही उन्होंने और उनकी टीम ने एक मोबाइल ऐप बन गया है। सोमवार को ऐप लॉन्च करेंगे। किस अस्पताल में बेड या वेंटिलेटर खाली है, पूरी जानकारी मिलेगी।’

Share Now

Related posts

Leave a Comment