महाराष्ट्र: 72 हज़ार से ज़्यादा हुए कोरोना केसेज़, मुंबई शहर के भी आंकड़े डराने वाले

देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकारों की चिंताएं बढा दी है। तमाम क़वायदों के बावजूद मामले थमने का नाम नही ले रहे। खासतौर पर महाराष्ट्र की बात करें तो देश के कुल मामलों का एक बड़ा हिस्सा इसी राज्य से हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे का कोरोना रिकॉर्ड चौंकाने वाला है। बीते दिन से लेकर आज तक महाराष्ट्र में कोरोना के 22 सौ से ज़्यादा पॉजिटिव केसेज़ आए हैं।

ऐसे में अब प्रदेश में कुल मामले 72 हज़ार के आकड़े को पार कर गये हैं। कुल आए मामलों में एक्टिव केस 38 हज़ार 493 हैं। वहीं 2465 लोगों की अब तक कोरोना के चलते जान जा चुकी हैं। राज्य में अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या तकरीबन 31 हज़ार है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई शहर के आंकड़ों पर नज़र डालें तो ये भी डराने वाले हैं। यहां बीते 24 घंटे में 1117 नए मामले आए।

इन्ही घंटों के बीच मरने वालों की संख्या 49 है। मुंबई में कुल 42 हजार 216 केसेज़ आ चुके हैं। जिसमें से 23629 एक्टिव केस हैं। और 1368 लोग कोरोना ले चलते अपनी जान से हाथ धो बैठे।

Share Now

Related posts

Leave a Comment