दिल्ली में अगले 1 सप्ताह के लिए सीमाएं सील, मुख्यमंत्री ने दिल्ली वालों से मांगे सुझाव

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा है कि दिल्ली में नाई की दुकान और सैलून को फिर से खोलने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन स्पा बंद रहेंगे।

केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह भी बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते मामलों के मद्देनजर सीमाओं को एक सप्ताह के लिए सील किए जाने को जारी रखा जाएगा। केवल आवश्यक सेवाओं को छूट दी जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि “हम नागरिकों से सुझाव के बाद सीमाओं को खोलने के लिए एक सप्ताह में फिर से निर्णय लेंगे।” उन्होनें कहा कि “उत्तर प्रदेश और हरियाणा के साथ सीमाएँ खोलने के बारे में सुझाव मांगे हैं।”

[visual-link-preview encoded=”eyJ0eXBlIjoiaW50ZXJuYWwiLCJwb3N0IjoyNzQwLCJwb3N0X2xhYmVsIjoiUG9zdCAyNzQwIC0g4KSv4KWC4KSq4KWAIOCkruClhyDgpJzgpL7gpLDgpYAg4KS54KWL4KSX4KWAIOCkheCkqOCksuCkvuClheCklSAtMSDgpJXgpYAg4KSX4KS+4KSI4KSh4KSy4KS+4KSI4KSo4KWN4KS4IHwg4KS44KWA4KSP4KSuIOCkr+Cli+Ckl+ClgCDgpIbgpKbgpL/gpKTgpY3gpK/gpKjgpL7gpKUg4KSo4KWHIOCkleClgCDgpJXgpIgg4KSu4KS54KSk4KWN4KS14KSq4KWC4KSw4KWN4KSjIOCkmOCli+Ckt+Cko+CkvuCkgeCkjyB8IOCkquClneClhyDgpKrgpYLgpLDgpYAg4KSW4KSs4KSwIHwiLCJ1cmwiOiIiLCJpbWFnZV9pZCI6Mjc0MSwiaW1hZ2VfdXJsIjoiaHR0cHM6Ly93d3cuZGVhcmZhY3RzLmNvbS93cC1jb250ZW50L3VwbG9hZHMvMjAyMC8wNS/gpK/gpYLgpKrgpYAt4KSu4KWHLeCknOCkvuCksOClgC3gpLngpYvgpJfgpYAt4KSF4KSo4KSy4KS+4KWF4KSVLTEt4KSV4KWALeCkl+CkvuCkiOCkoeCksuCkvuCkiOCkqOCljeCkuC0yNDB4MTcyLnBuZyIsInRpdGxlIjoi4KSv4KWC4KSq4KWAIOCkruClhyDgpJzgpL7gpLDgpYAg4KS54KWL4KSX4KWAIOCkheCkqOCksuCkvuClheCklSAtMSDgpJXgpYAg4KSX4KS+4KSI4KSh4KSy4KS+4KSI4KSo4KWN4KS4IHwg4KS44KWA4KSP4KSuIOCkr+Cli+Ckl+ClgCDgpIbgpKbgpL/gpKTgpY3gpK/gpKjgpL7gpKUg4KSo4KWHIOCkleClgCDgpJXgpIgg4KSu4KS54KSk4KWN4KS14KSq4KWC4KSw4KWN4KSjIOCkmOCli+Ckt+Cko+CkvuCkgeCkjyB8IOCkquClneClhyDgpKrgpYLgpLDgpYAg4KSW4KSs4KSwIHwiLCJzdW1tYXJ5Ijoi4KSv4KWC4KSq4KWAIOCkruClhyDgpJzgpL7gpLDgpYAg4KS54KWL4KSX4KWAIOCkheCkqOCksuCkvuClheCklSAtMSDgpJXgpYAg4KSX4KS+4KSI4KSh4KSy4KS+4KSI4KSo4KWN4KS44KWkIOCkuOClgOCkj+CkriDgpK/gpYvgpJfgpYAg4KSG4KSm4KS/4KSk4KWN4KSv4KSo4KS+4KSlIOCkqOClhyDgpJXgpYAg4KSV4KSIIOCkruCkueCkpOCljeCkteCkquClguCksOCljeCkoyDgpJjgpYvgpLfgpKPgpL7gpIHgpI/gpaQg4KSV4KS54KS+IOCkueCli+Ckl+CkviDgpJXgpYfgpKjgpY3gpKbgpY3gpLAg4KS44KSw4KSV4KS+4KSwIOCkleClhyDgpKjgpL/gpK/gpK7gpYsg4KSV4KS+IOCkquCkvuCksuCkqOClpCAgWyZoZWxsaXA7XSIsInRlbXBsYXRlIjoidXNlX2RlZmF1bHRfZnJvbV9zZXR0aW5ncyJ9″]

दिल्लीवासी सीमाएं खोलने के बारे में दिल्ली सरकार को सुझाव भी दे सकते हैं। जिसके लिए 8800007722 पर व्हाट्सएप के जरिए या delhicm.suggestions@gmail.com पर ईमेल करके शुक्रवार शाम 5 बजे से पहले सुझाव साझा कर सकते हैं।


दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि बाजार क्षेत्रों की सभी दुकानों को राष्ट्रीय राजधानी में खोलने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार केंद्र द्वारा दी गई सभी छूटों को अनलॉक 1.0 के हिस्से के रूप में लागू करेगी।

केंद्र सरकार ने हाल ही में चरणबद्ध तरीके से पुन: देश को खोलने के लिए विस्तृत दिशानिर्देश साझा किए हैं। नई योजना के हिस्से के रूप में कंटेनमेंट ज़ोन में लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन आर्थिक स्थिति को देखते हुए बड़ी छूट दी गई है।

कई लोगों ने कोरोनो वायरस प्रतिबंधों को कम करने के लिए केंद्र की नई योजना का स्वागत किया है। जबकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिंता व्यक्त की है क्योंकि भारत में मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

Share Now

Related posts

Leave a Comment