Unlock-1 के तहत महाराष्ट्र में ठाकरे का “Mission Start Again”, शर्तों और रियायतों के साथ 30 जून तक लॉकडाउन 5.0

रविवार को महाराष्ट्र सरकार ने प्रतिबंधों में ढील की घोषणा करते हुए CORONA-19 से प्रेरित लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाया है। और चरण-वार तरीके से गतिविधियों को फिर से शुरू करने की योजना को “Mission Start Again” का नाम दिया है। राज्य सरकार ने सभी बाजारों, बाजार क्षेत्रों और दुकानों को 5 जून से Odd-Even के आधार पर संचालित कर खोलने की अनुमति दी है। जबकि मॉल को अभी खोलने की इज़ाजत नहीं दी गई है। इन सभी छूटों में कंटेनमेंट क्षेत्रों को शामिल नहीं किया जाएगा। महाराष्ट्र राज्य में मामले कोरोना वायरस के मामले 65 हज़ार को पार कर गए हैं।

केंद्र की चरणबद्ध तरीके से सभी आर्थिक गतिविधियों को अनलॉक करने की योजना है। 8 जून को रेस्तरां और मॉल खोलने की शुरुआत करी जाएगी। हालांकि, लॉकडाउन 5.0 तीस जून तक चलेगा। यह केवल कंटेनमेंट जोन में ही रहेगा। इसके अलावा, इन क्षेत्रों के बाहर के क्षेत्रों के लिए रात के कर्फ्यू घंटे को, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे में बदला गया है जो कि पहले 7 बजे से सुबह 7 बजे तक था।

Share Now

Related posts

Leave a Comment