5वें लॉकडाउन में अनलॉक होगा देश | जारी हुई गाइडलाइन्स |

आने वाले कल यानी 31 मई को चौथे लॉकडाउन की मियाद खत्म हो रही है। ऐसे मे आज 30 मई को ही पांचवे लॉकडाउन की गाइडलाइन्स जारी कर दी गयी हैं। आपको बता दें कि पाचवा लॉकडाउन 30 जून तक जारी रहेगा। जिसमें संक्रमित इलाक़ों के अलावा बाकी इलाकों में काफ़ी कुछ राहत होगी। पूरी देश में लोग कहीं भी आ जा सकेंगे। इसके लिये किसी भी अनुमति पत्र की जरूरत नही होगी।

दरअसल 1 जून से लागू होने वाले पांचवे लॉकडाउन को तीन हिस्सों में विभाजित किया गया है। दरअसल 8 जून से मॉल, होटल, रेस्टोरेंट और धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। ये पहले फेज़ का हिस्सा होगा। फिलहाल इस मामले में विस्तृत गाइडलाइन्स अभी तक जारी नही की गईं हैं।

[visual-link-preview encoded=”eyJ0eXBlIjoiaW50ZXJuYWwiLCJwb3N0IjoyNDI2LCJwb3N0X2xhYmVsIjoiUG9zdCAyNDI2IC0g4KSW4KWB4KSyIOCkl+Ckr+CkviDgpLLgpYngpJXgpKHgpL7gpIngpKgg4KSs4KS+4KS54KSwIOCknOCkvuCkqOCkviDgpLbgpYHgpLDgpYIg4KSV4KSw4KWL4KWkIOCkquCkguCknOCkvuCkrOClgCDgpIXgpK3gpL/gpKjgpYfgpKTgpL4g4KSX4KWB4KSw4KSq4KWN4KSw4KWA4KSkIOCkmOClgeCkl+CljeCkl+ClgCDgpKjgpYcg4KSy4KWJ4KSV4KSh4KS+4KSJ4KSoIOCkleCliyDgpJfgpILgpK3gpYDgpLDgpKTgpL4g4KS44KWHIOCkqOCkueClgOCkgiDgpLLgpYfgpKjgpYcg4KS14KS+4KSy4KWLIOCkleClhyDgpLLgpL/gpI8g4KSq4KWL4KS44KWN4KSfIOCkleClgCDgpI/gpJUg4KSV4KS14KS/4KSk4KS+4KWkwqAiLCJ1cmwiOiIiLCJpbWFnZV9pZCI6MjQyNywiaW1hZ2VfdXJsIjoiaHR0cHM6Ly93d3cuZGVhcmZhY3RzLmNvbS93cC1jb250ZW50L3VwbG9hZHMvMjAyMC8wNS9HdXJwcmVldC1HaHVnaS0yNDB4MTcyLnBuZyIsInRpdGxlIjoi4KSW4KWB4KSyIOCkl+Ckr+CkviDgpLLgpYngpJXgpKHgpL7gpIngpKgg4KSs4KS+4KS54KSwIOCknOCkvuCkqOCkviDgpLbgpYHgpLDgpYIg4KSV4KSw4KWL4KWkIOCksuClieCkleCkoeCkvuCkieCkqCDgpJXgpYsg4KSX4KSC4KSt4KWA4KSw4KSk4KS+IOCkuOClhyDgpKjgpLngpYDgpIIg4KSy4KWH4KSo4KWHIOCkteCkvuCksuCliyDgpJXgpYcg4KSy4KS/4KSPIOCkj+CklSDgpJXgpLXgpL/gpKTgpL7gpaTCoCIsInN1bW1hcnkiOiLgpKrgpILgpJzgpL7gpKzgpYAg4KSF4KSt4KS/4KSo4KWH4KSk4KS+IOCkl+ClgeCksOCkquCljeCksOClgOCkpCDgpJjgpYHgpJfgpY3gpJfgpYAg4KSc4KWLIOCkheCkquCkqOClgCDgpJXgpYngpK7gpYfgpKHgpYAg4KSt4KWC4KSu4KS/4KSV4KS+4KST4KSCIOCkleClhyDgpLLgpL/gpI8g4KSc4KS+4KSo4KWHIOCknOCkvuCkpOClhyDgpLngpYjgpIIsIOCkieCkqOCljeCkueCli+CkguCkqOClhyDgpIXgpKrgpKjgpYcg4KS44KWL4KS24KSyIOCkruClgOCkoeCkv+Ckr+CkviDgpLngpYjgpILgpKHgpLIg4KSq4KSwIOCkquCli+CkuOCljeCknyDgpJXgpYAg4KSP4KSVIOCkteCljeCkr+CkguCkl+CkvuCkpOCljeCkruCklSDgpJXgpLXgpL/gpKTgpL7gpaQgIFsmaGVsbGlwO10iLCJ0ZW1wbGF0ZSI6InVzZV9kZWZhdWx0X2Zyb21fc2V0dGluZ3MifQ==”]

 

वही गृह मंत्रालय के मुताबिक दूसरे फेज में स्‍कूल, कॉलेज, इंस्टीटयूट और कोचिंग संस्‍थानों को खोलने की इजाज़त दी जाएगी। हालांकि इस संबंध में पहले सभी राज्‍यों और अन्य केंद्रशासित प्रदेशों के साथ बातचीत के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

वही तीसरे फेज़ में इंटरनेशनल फ्लाइट सेवा, मेट्रो और रेल सेवा, सिनेमा हॉल, जिम, स्‍वीमिंग पूल के साथ पार्क जैसी चीज़ों को खोलने की इजाज़त दी जा सकेगी। लेकिन ज़ाहिर तौर पर ये फैसला करने से पहले राज्‍य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों से उनके मौजूदा हालतों पर चर्चा ज़रूर की जाएगी। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

Share Now

Related posts

One Thought to “5वें लॉकडाउन में अनलॉक होगा देश | जारी हुई गाइडलाइन्स |”

  1. रवीन्द्र पांडेय अधिवक्ता पूर्व अध्यक्ष प्रधान संघ बहरिया प्रयागराज

    बहुत ही अच्छा प्रयास किया जा रहा है आपके द्वारा बहुत ही आसान है समाचार प्राप्त करने का ।

Leave a Comment