कोरोना वार्ड के सीनियर डॉक्टर ने सहकर्मी महिला डॉक्टर से की रेप की कोशिश | रिम्स अस्पताल की घटना | पढ़े पूरी खबर |

शर्मसार कर देने वाली घटना झारखंड के नामी अस्पताल रिम्स से सामने आई है। जहां पर एक सीनियर डॉक्टर ने अपने साथ काम कर रही महिला डॉक्टर के साथ रेप करने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी है।

आरोपी की तलाश जारी


झारखंड के रिम्स अस्पताल से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां पर एक डॉक्टर पर अपने वार्ड के ही महिला डॉक्टर के साथ रेप करने की कोशिश करने का आरोप लगा है । जूनियर डॉक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है। बिरायतू थाना में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी डॉक्टर फिलहाल फरार है। पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश में जुटी है।

[visual-link-preview encoded=”eyJ0eXBlIjoiaW50ZXJuYWwiLCJwb3N0IjoyNjA4LCJwb3N0X2xhYmVsIjoiUG9zdCAyNjA4IC0g4KSv4KWL4KSX4KWAIOCkuOCksOCkleCkvuCksCDgpJXgpYAg4KSs4KWc4KWAIOCkquCkueCksiwg4KSF4KSsIOCktuCljeCksOCkruCkv+CkleCli+CkgiDgpJXgpYsg4KSu4KS/4KSy4KWH4KSC4KSX4KWHIOCksOCli+Clm+Ckl+CkvuCksCDgpJXgpYcg4KSF4KS14KS44KSwIiwidXJsIjoiIiwiaW1hZ2VfaWQiOjI2MTAsImltYWdlX3VybCI6Imh0dHBzOi8vd3d3LmRlYXJmYWN0cy5jb20vd3AtY29udGVudC91cGxvYWRzLzIwMjAvMDUvWW9naS1BZGl0eWFuYXRoLS0yNDB4MTcyLnBuZyIsInRpdGxlIjoi4KSv4KWL4KSX4KWAIOCkuOCksOCkleCkvuCksCDgpKjgpYcg4KSV4KS/4KSv4KS+IOCkqOCljOCkleCksOClgCDgpJXgpL4g4KSq4KWN4KSw4KSs4KSC4KSnLCA3IOCksuCkvuCkliDgpLLgpYvgpJfgpYsg4KSV4KWLIOCkruCkv+CksiDgpLjgpJXgpKTgpL4g4KS54KWIIOCksOCli+Clm+Ckl+CkvuCksCAiLCJzdW1tYXJ5Ijoi4KSV4KWL4KSw4KWL4KSo4KS+IOCkleCkvuCksiDgpK7gpYfgpIIg4KS54KWB4KSPIOCksuClieCkleCkoeCkvuCkieCkqCDgpJXgpYAg4KS14KSc4KS5IOCkuOClhyDgpKbgpYfgpLYg4KSu4KWH4KSCIOCksOCli+CknOCkl+CkvuCksCDgpLjgpILgpJXgpJ8g4KSk4KWH4KWb4KWAIOCkuOClhyDgpKzgpZ3gpL7gpaQg4KSH4KS44KSV4KS+IOCkuOCkrOCkuOClhyDgpZvgpY3gpK/gpL7gpKbgpL4g4KSo4KWB4KSV4KS44KS+4KSoIOCkpuCkv+CkueCkvuClnOClgCDgpK7gpJzgpKbgpYLgpLDgpYvgpIIg4KSV4KWLIOCkneClh+CksuCkqOCkviDgpKrgpZzgpL7gpaQgWyZoZWxsaXA7XSIsInRlbXBsYXRlIjoidXNlX2RlZmF1bHRfZnJvbV9zZXR0aW5ncyJ9″]

 

आरोपी डॉक्टर पुलिस की गिरफ्त से फरार


राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में जूनियर डॉक्टर के साथ उसके सीनियर ने देर रात दुष्कर्म का प्रयास किया। एनेस्थेसिया विभाग की जूनियर डॉक्टर रात को रिम्स के कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रही थी। क्रिटिकल केयर के एक सीनियर डॉक्टर की भी वहीं पर ड्यूटी थी। महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया कि 27-28 मई की रात को ड्यूटी के दौरान उन्हें सीनियर द्वारा रेप करने की कोशिश की गई। पीड़ित महिला डॉक्टर ने इसकी जानकारी सबसे पहले रिम्स के डायरेक्टर डॉक्टर डीके सिंह को दी।

कोविड वार्ड में ड्यूटी पर तैनात थी डॉक्टर।


इस मामले में डायरेक्टर डॉक्टर डीके सिंह ने कहा है कि पीड़ित डॉक्टर कोविड वार्ड में काम कर रही थी और उसने लिखित रूप से इसकी शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ नियम के अनुसार एक्शन लिया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने पुलिस स्टेशन में इस मामले को दर्ज कराने में योगदान दिया.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस


इस मामले में सिटी एसपी सौरभ कुमार ने कहा है कि तत्काल एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने रेप का सेक्शन 376 लगाया है. पीड़िता का 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा.

Share Now

Related posts

Leave a Comment