आज (२२/०५/२०२०) का पंचांग और राशिफल

आज दिनांक २२/०५/२०२०, कुंडली के आधार पर जाने कैसे होगा आपका आज का दिन ?

ज्योतिष शास्त्र की 12 राशियां :  (मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces)).

आज का पंचांग और राशिफल

🌻🌻”पञ्चाङ्ग – 22 मई 2020″🌻🌻


“वट-सावित्री पूजा की शुभकामनाएं”
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
विक्रमी शुभ सम्वत् – 2077 प्रमादी,
शालिवाहन शक् संवत् – 1942 शार्वरी,
मास – ज्येष्ठ, (अमावस्यांत-वैसाख-माह),
पक्ष – कृष्ण, (पूर्णिमांत-ज्येष्ठ-माह),
तिथि – अमावस्या 23:07:48,
दिन – शुक्रवार, (सूर्य प्रविष्टे 9 गते),
नक्षत्र – कृतिका 27:08:06,
योग – शोभन 06:24:43, बाद-अतिगंड,
करण – चतुष्पदा 10:24:27, बाद-नागव,
सूर्य – वृषभ राशिगत,
चन्द्र – मेष 07:35:56, बाद-वृषभ राशिगत,
ऋतु – ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय – 05:28:01,
सूर्यास्त – 19:07:53,
चंद्रोदय – 05:49:08,
चंद्रास्त – 18:51:37,
दिन काल – 13:39:51,
रात्री काल – 10:19:43,
राहू काल – 10:35-12:18 अशुभ,
यम घण्टा – 15:43-17:25 अशुभ,
अभिजित – 11:51-12:45 शुभ,
दिशा शूल – पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम अशुभ,

☀️ विशेष :- आज अमावस्या के दिन स्त्री-सहवास, तिल का तेल खाना-लगाना निषिद्ध है।
(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड:27.29-38),

☀️ दिन की शुभ चौघड़िया :~
चर – 05:28 – 07:11,
लाभ – 07:11 – 08:53,
अमृत – 08:53 – 10:35,
शुभ – 12:18 – 14:00,
चर – 17:25 – 19:08,
☀️ रात्री की शुभ चौघड़िया :~
लाभ – 21:43 – 23:00,
शुभ – 24:18 – 25:35,
अमृत – 25:35 – 26:53,
चर – 26:53 – 28:10,


!! राशिफल !!
☀️ मेष राशि ☀️
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) :-
आज सालों की मेहनत के मजबूत आर्थिक स्थिति में बदलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपके प्रदर्शन से खुश नजर आएंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। लगातार अच्छा प्रदर्शन कैरियर में तरक्की के रास्ते खोलेगा। किसी चीज की अच्छे दाम में खरीददारी कर सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर संतुष्ट रहेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – लेवेंडर है।

☀️ वृषभ राशि ☀️
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) :- आज धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी समारोह के चलते आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। किसी करीबी के साथ जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर किसी को भावनात्मक सहयोग देंगे।प्रॉप्रर्टी डीलर्स के लिए दिन लाभदायक रहेगा। किसी प्रतिष्ठित इंस्ट्टीयूट के लिए चयन हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हल्का लाल है।

☀️ मिथुन राशि ☀️
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) :-
आज आर्थिक मोर्चे पर किसी की सलाह आपके काफी काम आएगी। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपके प्रदर्शन से खुश नजर आएंगे। पुरानी दिनचर्या पर वापिस आने का असर सेहर पर दिखेगा। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी घर या अपॉर्टमेंट की बुकिंग करा सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आया कोई बदलाव आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यस्तता के कारण प्रेम संबंधों को समय देना मुश्किल होगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – सैंडी ब्राउन है।

☀️ कर्क राशि ☀️
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :-
आज रुका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। किसी कार्यवाही पर विचार करने का समय नहीं है। नियमित व्यायाम का असर सेहत पर दिखेगा। पारिवारिक मसले को सुलझाने के लिए कोई आपसे उम्मीद करता है। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। पढ़ाई में किसी की मदद करने की सभी तारीफ करेंगे। समय की पाबंदी के कारण साथी की कंपनी का आनंद नहीं उठा पाएंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – इंडिगो है।

☀️ सिंह राशि ☀️
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) :-
आज मजबूत आर्थिक स्थिति के कारण विलासितापूर्ण जीवन जिएंगे। पेशेवर मोर्चे पर अपने काम को बेहतर ढंग से करने की कोशिश करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। घर पर शांति का माहौल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। इमेज मेकओवर की सोच सकते हैं। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ब्लू है।

☀️ कन्या ☀️
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) :-
आज किसी बड़ी चीज को खरीदने के लिए आय बढ़ाने के प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र पर इस समय शांत बैठकर नजर रखने की जरूरत है। किसी को देखकर सेहत के प्रति जागरुक हो सकते हैं। व्यस्तता के कारण परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। किसी प्रॉप्रर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे। कोई आपके विचारों को पसंद करेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – पैरेट ग्रीन है।

☀️ तुला राशि ☀️
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) :-
आज व्यायाम करने से खुद को फिट रखने में सफल होंगे। किसी नए काम के लिए अधिकारियों को राजी करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर अपनी दृढ़ता से काम पूरा कर पाएंगे। सामाजिक मोर्चे पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। घर पर शांति के माहौल के चलते आराम कर पाएंगे। प्रेम संबंधों को लेकर किए गए प्रयास सफल होंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीच है।

☀️ वृश्चिक राशि ☀️
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) :-
आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी बीमारी में वैकल्पिक चिकित्सा अपनाना फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र पर काम में मन लगाने में समय लग सकता है। परिवार के किसी समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। किसी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सामाजिक मोर्चे पर पुराने लोगों से मिलने का प्रयास करेंगे। किसी से मिले-जुले संदेश से कंफ्यूज हो सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – हल्का नारंगी है।

☀️ धनु राशि ☀️
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे) :-
आज किसी चीज का भुगतान करने में जल्दबाजी ना करें। कार्यक्षेत्र पर समय पर काम पूरा करने में सफल होंगे। सेहतमंद रहने के लिए किसी स्पोर्ट्स को अपना सकते हैं। विवाह योग्य लोग किसी प्रस्ताव को चुनने में समय लगा सकते हैं। किसी प्रतिष्ठित ऑर्गेनाइजेशन को ज्वॉइन कर सकते हैं। चीजों को देखने की आपकी पारखी नजर की दोस्त तारीफ करेंगे। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – चॉकलेट है।

☀️ मकर राशि ☀️
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) :-
आज धन संबंधित परेशानियां नहीं होंगी। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल होंगे। किसी बीमारी के वापिस ना आने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतें। पारिवारिक मोर्चे पर किसी जिम्मेदारी को देने की सोच सकते हैं। अपने आवासीय परिसर को किसी नई चीज़ के लिए दे सकते हैं। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा है। पहली नजर में किसी से प्यार हो सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीच है।

☀️ कुंभ राशि ☀️
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) :-
आज मेडिकल और लीगल क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। किसी चीज का इशारा पाकर काम करने में आप काफी स्मार्ट हैं। वजन नियंत्रित करने में सफल होंगे। पारिवारिक मोर्चे पर गॉसिप से दूर रहें। किसी बच्चे का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – वॉयलेट है।

☀️ मीन राशि ☀️
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) :-
आज अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा शुरु किया गया कोई काम पकड़ बना सकता है। सकारात्मक विचारों से खुश रहेंगे और मानसिक सुकून मिलेगा। लंबे समय से चले आ रहे शारिरिक दर्द से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक मोर्चे पर रिश्ते सुधारने की कोशिश करने से संतोष मिलेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर चीजों में सुधार होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – केसरिया है।


!! सुविचार !!
“यस्य स्नेहो भयं तस्य स्नेहो दुःखस्य भाजनम्।
स्नेहमूलानि दुःखानि तानि त्यक्तवा वसेत्सुखम्॥”
भावार्थ :- सत्य सनातन धर्म का कथन है कि – जिसे किसी के प्रति प्रेम होता है उसे उसी से भय भी होता है, प्रीति दुःखो का आधार है। स्नेह ही सारे दुःखो का मूल है, अतः स्नेह-बन्धनों को तोड़कर सुखपूर्वक रहना चाहिए। अर्थात किसी के प्रति अत्यधिक आकर्षित होना दुःख का कारण है। भगवान श्री गणेश जी आप सभी का मङ्गल करें।

Share Now

Related posts

Leave a Comment