बस सियासत पर कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के ट्विट के बाद जिले में सियासत तेज, जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने दिया कड़वा बयान।

रायबरेली. सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह द्वारा कल बुधवार को पार्टी गाइड लाइन से हटकर किए गए ट्विट पर सियासत तेज हो गई है। नीचे देखे ट्वीट जिसपर भड़क उठे कांग्रेस के जिल्हाध्यक्ष पंकज तिवारी

मीडिया को बयान देते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि “मेरा तो यह कहना है की अदिति सिंह कांग्रेस की विधायक ही नहीं हैं। अभी आप सब लोगों ने सुना होगा कि जब 2 अक्टूबर को कांग्रेस ने एक विहिप जारी कर के यह कहा था कि विधानसभा की कार्यवाही में कोई कांग्रेस का सदस्य भाग नहीं लेगा। उसके बाद भी अदिति सिंह ने उस में भाग लिया था। तो कांग्रेस की सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा मोना ने एक लेटर जारी किया था कि आप पार्टी नियमों का उल्लंघन कर रही है इसलिए कांग्रेस की विधायक नहीं रह गई हैं । ”

लेकिन विधानसभा अध्यक्ष भाजपा पार्टी से हैं इसलिए वो सदस्यता रद्द नहीं कर रहे हैं। उनकी सदस्यता को बनाए हुए है। लोग अदिति सिंह को कांग्रेस का विधायक बता रहे हैं लेकिन पंकज तिवारी का मानना है कि अदिति सिंह 2 अक्टूबर के बाद कांग्रेस की विधायक नहीं रही गई हैं।

पंकज तिवारी ने आगे कहा “इस समय भाजपा के जो विधायक हैं, जो मुख्यमंत्री हैं, जो वह पढ़ाते हैं उनकी गोद में जो वह कहते हैं जैसे तोता होता है वैसे ही जो वह पढ़ाते हैं वही अदिति सिंह पढ़ रही हैं।”

Share Now

Related posts

Leave a Comment