आज (१९/०५/२०२०) का पंचांग और राशिफल ।

आज दिनांक १९/०५/२०२०, कुंडली के आधार पर जाने कैसे होगा आपका आज का दिन ?

ज्योतिष शास्त्र की 12 राशियां :  (मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces)).

आज का पंचांग
कलियुगाब्द……………………5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्……………………..1942
रवि…………………………उत्तरायण
मास…………………………….ज्येष्ठ
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी………………………….द्वादशी
संध्या 05.30 पर्यंत पश्चात त्रयोदशी
सूर्योदय……….प्रातः 05.44.37 पर
सूर्यास्त……….संध्या 07.02.16 पर
सूर्य राशि………………………वृषभ
चन्द्र राशि……………………….मीन
नक्षत्र…………………………..रेवती
प्रातः 05.19 पर्यंत पश्चात अश्विनी
योग………………………आयुष्मान
दुसरे दिन प्रातः 05.19 पर्यंत पश्चात सौभाग्य
करण…………………………तैतिल
संध्या 05.30 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु…………………………..ग्रीष्म
दिन……………………मंगलवार

🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
१९ मई सन २०२० ईस्वी |

☸ शुभ अंक………………..1
🔯 शुभ रंग……………….सफ़ेद

⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.56 से 12.49 तक ।

👁‍🗨 राहुकाल :-
दोप 03.40 से 05.19 तक ।

🌞 उदय लग्न मुहूर्त :-
वृषभ
05:32:44 07:30:01
मिथुन
07:30:01 09:43:42
कर्क
09:43:42 11:59:53
सिंह
11:59:53 14:11:42
कन्या
14:11:42 16:22:21
तुला
16:22:21 18:36:58
वृश्चिक
18:36:58 20:53:09
धनु
20:53:09 22:58:47
मकर
22:58:47 24:45:56
कुम्भ
24:45:56 26:19:29
मीन
26:19:29 27:50:40
मेष
27:50:40 29:32:44

🚦 दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।

✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.05 से 10.43 तक चंचल
प्रात: 10.43 से 12.22 तक लाभ
दोप. 12.22 से 02.01 तक अमृत
दोप. 03.39 से 05.18 तक शुभ
रात्रि 08.18 से 09.39 तक लाभ ।

📿 आज का मंत्र :-
।। ॐ गोविन्दाय नम: ।।

📯 संस्कृत सुभाषितानि :-
आत्मौपम्येन यो वेत्ति दुर्जनं सत्यवादिनम् ।
स तथा वञ्च्यते धूतैः ब्राह्मणश्छागतो यथा ॥
अर्थात :
जो इन्सान आत्मौपम्य दृष्टि से दुर्जन को सत्यवान समझ लेता है, वह धूर्तों का शिकार बनता है; जैसे ब्राह्मण, बकरे को कूत्ता मानकर ठग लिया गया वैसे ।

🍃 आरोग्यं :-
पुरुषों के लिए लौंग के लाभ –

  1. डायबिटीज को कंट्रोल करे लौंग –
    लौंग आपके डायबिटीज के लिए बहुत ही अच्छा आहार है। कई रोगों के उपचारों के लिए लौंग का उपयोग किया जाता है, ऐसा ही एक रोग डायबिटीज या मधुमेह है।
    मधुमेह से पीड़ित रोगियों में, शरीर द्वारा उत्पादित इंसुलिन की मात्रा या तो अपर्याप्त होती है, या यह बिल्कुल तैयार नहीं होती है। अध्ययनों से पता चला है कि लौंग ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

⚜ आज का राशिफल ⚜

🐏 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
कारोबार अच्छा चलेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। उत्साह में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कानूनी अड़चन दूर होगी। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
रोजगार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। रुके काम पूरे होंगे। जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी। स्थायी संपत्ति के कार्य कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए शुभ समय है।

👫🏻 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
लेखन व पठन-पाठन के कार्य में ध्यान लगेगा। मनपसंद व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य नरम हो सकता है। धनार्जन होगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।

🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
किसी बुरी सूचना के मिलने से खिन्नता रहेगी। अति उतावलापन नुकसान का कारण हो सकता है। लेन-देन में लापरवाही न करें। लाभ होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।

🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्यप्रणाली की प्रशंसा होगी। धनार्जन होगा। पहले की गई मेहनत का फल प्राप्त होगा। समय पर धन प्राप्त होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी।

🙎🏻‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। विवाद न करें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे।

⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। चिंता तथा तनाव में कमी होगी। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता बनी रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। कार्यसिद्धि होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यस्तता रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कर्ज लेना पड़ सकता है।

🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आय के साधन बढ़ सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी तरफ सफलता प्राप्त होगी। थकान रह सकती है। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। प्रमाद न करें। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है, प्रयास भरपूर करें। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। साधारणतया स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। योजना फलीभूत होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।

🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों में सफलता प्राप्त होगी। चिंता तथा तनाव में कमी होगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। दान-पुण्य पर व्यय होगा। मानसिक शांति रहेगी। आय में वृद्धि होगी।

🐋 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में जल्दबाजी व लापरवाही से शारीरिक हानि हो सकती है। विरोध का सामना करना पड़ सकता है। विवाद से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कार्यसिद्धि के लिए अधिक प्रयास करना पड़ सकते हैं।

☯ आज मंगलवार है परन्तु कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आपसे मंदिर स्थान पर ज्यादा संख्या एकत्रित होना उपयुक्त नहीं है अतः आपसे आग्रह है अपने घर के मंदिर में संध्या ०७.०० बजे सपरिवार हनुमान चालीसा पाठ अवश्य करे और यदि संभव होवे तो उसे फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव के माध्यम से सम्पूर्ण जगत के साथ साझा करे ।

🚩 🎪 ‼️ 🕉️ हं हनुमते नमः ‼️ 🎪 🚩

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ☯

‼️ शुभम भवतु ‼️

Share Now

Related posts

Leave a Comment